जंतर-मंतर पर पत्थरों से लदा ट्रक (सौजन्य-एक्स स्क्रीन ग्रैब@abhijeet_dipke)  
दिल्ली

जंतर-मंतर पर तनाव! दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में कैसे पहुंचा पत्थरों से लदा ट्रक, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

Abhijeet Dipke's Video: NEET पेपर लीक विरोध के बीच संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरे ट्रक रखने का दावा किया गया है। अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।

प्रिया जैस

Abhijeet Dipke Jantar Mantar Truck Full of Stones: नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 1 महीने से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आज 20 जुलाई, सोमवार सुबह 9 बजे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के साथ हजारों की संख्या में जनता संसद मार्च करने जा रही है। इस मार्च के शुरू होने से पहले जंतर-मंतर पर पत्थरों से भरा ट्रक देखा गया, जिससे प्रदर्शन में खलल डालने की घटना की संभावना जताई जा रही है।

अभिजीत दीपके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। अभिजीत दीपके ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए बताया कि जंतर-मंतर पर संसद मार्च से पहले पत्थरों से भरा ट्रक लाया गया है। उन्होंने लिखा, " हमें जानकारी मिली है कि अधिकारी कुछ बहुत बुरा करने की योजना बना रहे हैं, जिसमें वे गुंडों को विरोध प्रदर्शन में गड़बड़ी करने देंगे और फिर इसका दोष शांतिपूर्ण CJP प्रदर्शनकारियों पर मढ़ देंगे।"

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा, "पत्थरों से लदे ट्रक जंतर-मंतर पर खड़े किए गए हैं। पुलिस अधिकारी क्या करने की फिराक में हैं? क्या वे शांतिपूर्ण कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करवाने की साजिश रच रहे हैं?"

https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2079007007281910032

अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान गुंडे हिंसा फैलाने की कोशिश कर सकते है और दिल्ली पुलिस इसका ठीकरा प्रदर्शनकारियों पर थोंपने की प्लानिंग कर रही है। इसी के साथ एक और वीडियो अभिजीत दीपके ने शेयर किया है, जिसमें एक टूटी हुई कार जंतर-मंतर पर लाकर रखी गई है। हालांकि, टूटी हुई कार को रखे जाने का उद्देश्य अभी साफ नहीं हो पाया है, लेकिन वहां मौजूद लोगों का दावा है कि यह कार इससे पहले यहां नहीं थी। कार को सोमवार की सुबह 4 बजे की करीब लाकर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है।

अभिजीत दीपके पोस्ट (सौजन्य-एक्स)

दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पोस्ट कर लिखा, "दिल्ली पुलिस को शर्म आनी चाहिए! जंतर-मंतर पर पहले ही पत्थरों से लदा एक ट्रक और एक क्षतिग्रस्त वैन रख दी गई है। जल्द ही, 'गोदी मीडिया' ऐसी खबरें चलाएगा जिनमें दावा किया जाएगा कि प्रदर्शनकारियों ने इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए वैन में तोड़-फोड़ की।"

https://twitter.com/abhijeet_dipke/status/2079010182282064342

पूरा देश जानता है कि आज यानी 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक कॉकरोच जनता पार्टी हजारों समर्थकों के साथ मार्च करने जा रहा है। इस मार्च को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मयों को तैनात किया गया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि सीजेपी ने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली है और इसी के चलते धारा 163 लागू की गई है। लेकिन ऐसे में दिल्ली पुलिस के आंखों के सामने पत्थरों से भरा ट्रक प्रदर्शन की जगह पर पहुंचना बहुत बड़ा सवाल खड़ा करती है। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी उस ट्रक को वहां से नहीं हटाया गया, जो कि इन दावों को और ठोस करने की वजह देती है।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट