दीपके पर स्याही से हमला (Image- Social Media) 
दिल्ली

सोनम वांगचुक को हटाने के बाद जंतर-मंतर पर नया बवाल, दीपके पर स्याही से हमला, देखें अफरा-तफरी का VIDEO

Abhijeet Deepke Ink Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। घटना के बाद दीपके ने कहा, 'नीला मेरा रंग है, जय भीम'।

अर्पित शुक्ला

Abhijeet Deepke Ink Attack at JAntar Mantar: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को चल रहे प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मंच पर भाषण के दौरान हुई घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिजीत दीपके प्रदर्शनकारियों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास पहुंची और लगातार तीन बार उन पर स्याही फेंक दी। स्याही उनके चेहरे और हाथों पर फैल गई। घटना के तुरंत बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ समर्थकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की। अभिजीत दीपके ने समर्थकों से महिला के साथ मारपीट नहीं करने की अपील की।

पुलिस हिरासत में महिला

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान और स्याही फेंकने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

'नीला मेरा रंग है, जय भीम'

घटना के बाद अभिजीत दीपके दोबारा मंच पर पहुंचे और अपना संबोधन जारी रखा। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "नीला मेरा रंग है... जय भीम।" उन्होंने इस घटना पर किसी तरह की नाराजगी जाहिर नहीं की और स्याही के नीले रंग को अपनी पसंद बताया।

सोनम वांगचुक के बाद अनशन पर बैठे दीपके

बताया जा रहा है कि NEET परीक्षा लीक के विरोध में CJP पिछले करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। इसी आंदोलन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 21 दिनों से अनशन पर थे। शनिवार सुबह पुलिस द्वारा वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल ले जाने के बाद अभिजीत दीपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।

20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

सीजेपी ने 20 जुलाई को संसद मार्च की घोषणा भी की है। हालांकि, सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस मार्च में शामिल हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार