AAP नेता सौरभ भारद्वाज (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'यमुना के पानी से आचमन न करें...', छठ पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने पूर्वांचलियों को दी चेतावनी

AAP Leader Saurabh Bharadwaj ने लोगों से छठ पूजा के दौरान यमुना के पानी से आचमन न करने की अपील की है। उन्होंने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा इन लोगों की बात न माने आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

सौरभ शर्मा

AAP Warn Chhath Devotees: दिल्ली में छठ पर्व को लेकर सियासत तेज हो गई है। यमुना नदी की सफाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच, AAP नेता और दिल्ली के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो जारी कर छठ व्रतियों, खासकर पूर्वांचल के लोगों को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे यमुना के पानी से आचमन (पूजा के दौरान जल पीना) न करें, क्योंकि यह पानी अभी भी भयंकर रूप से प्रदूषित है।

यह पूरा विवाद यमुना घाट पर छठ न मनाने वाले एक आदेश को लेकर शुरू हुआ था, जिस पर रविवार को दोनों पार्टियों ने अपने-अपने दावे पेश किए थे। सोमवार को सौरभ भारद्वाज ने बकायदा 8 मिनट की एक वीडियो 'क्लास' लेकर इस मुद्दे को और गरमा दिया। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे यमुना को साफ बताकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि सच्चाई कुछ और ही है।

'यूपी का पानी रोककर दिल्ली में छोड़ा'

सौरभ भारद्वाज ने अपने ताजा वीडियो पोस्ट में दावा किया कि यमुना जी में जल साफ नहीं हुआ है, बल्कि इसे सिर्फ साफ दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह जल अभी भी मलयुक्त और प्रदूषित है। उन्होंने आरोप लगाया कि हथिनीकुंड बैराज से उत्तर प्रदेश को जाने वाला पानी रोक दिया गया और सारा पानी दिल्ली की तरफ भेज दिया गया, ताकि यमुना जी में पानी ज्यादा दिखे और वह साफ लगें। साथ ही उन्होंने यमुना में केमिकल का छिड़काव करने का भी आरोप लगाया, ताकि झाग कम हों और बीजेपी जल को साफ बता सके।

'BJP वाले झूठ बोल रहे हैं'

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यह चेतावनी इसलिए दे रहे हैं क्योंकि न तो सीएम रेखा गुप्ता और न ही दिल्ली चीफ वीरेंद्र सचदेवा के बच्चे इस यमुना के दूषित पानी से आचमन करेंगे। उन्होंने कहा, "आप गरीब पूर्वांचलियों के बच्चे इस पानी से आचमन न कर लें, यह सोच कर कि भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि नदी साफ है।" 'आप' नेता ने साफ कहा कि बीजेपी वाले झूठ बोल रहे हैं और इस प्रदूषित पानी से लोगों की तबीयत खराब हो सकती है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज