लाल किला धमाके में 9 लोगों की मौत, भीषण हमले से दहली पुरानी दिल्ली! देखें खौफनाक VIDEO 
दिल्ली

लाल किला धमाके में 9 लोगों की मौत, भीषण हमले से दहली पुरानी दिल्ली! देखें खौफनाक VIDEO

Delhi Red Fort Blast Case: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Delhi Red Fort Blast Death Toll: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाका गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ, जिससे आसपास की तीन गाड़ियों में आग लग गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र को घेरकर पुलिस व एनएसजी की टीमें जांच में जुट गई हैं। मौके से सामने आ रही तस्‍वीरें बेहद दर्दनाक हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कार ब्‍लास्‍ट पर दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर से की बात

दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए कार ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से फोन पर बात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घायलों के उपचार की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने और साजिश की हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए।

दमकल ने क्या कहा?

दिल्ली के डिप्‍टी चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि शाम को उन्हें मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में धमाका होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि शाम 7:29 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में हताहतों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित कर जांच जारी है। मलिक ने कहा कि विस्फोट के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज