मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत, PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMNRF से 2-2 लाख की मदद

Malviya Nagar Hotel Fire Compensation: दिल्ली में आज सुबह मालवीय नगर में एक होटल में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर पीएम मोदी और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दुख जताया है।

प्रिया जैस

PM Narendra Modi Condolences: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी संवेदना व्यक्त की। साथ ही मृतकों के परिवार और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया।

पीएम मोदी ने किया पोस्ट

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। PMNRF की ओर से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।"

उन्होंने आगे लिखा, "घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा, "हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

मालवीय नगर होटल अग्निकांड

मालवीय नगर के 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में बुधवार सुबह आग लगी थी। सुबह करीब 8:50 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां और आपातकालीन वाहन मौके पर भेजे गए। बेसमेंट से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक लगभग 37 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रधान निदेशक की देखरेख में तलाशी अभियान जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद रेस्टोरेंट में धुआं भर गया, जिसकी वजह से कई लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस कर्मियों ने लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बेहोश हुए लोगों को इलाज के लिए मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत