बॉर्डर के लिए 137 बटालियन रवाना 
दिल्ली

भारत और पाक तनाव के बीच बढ़ाई जा रही बॉर्डर पर सुरक्षा, 137 बटालियन और की गई रवाना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान भी भारत पर हमले कर रहा है। ऐसे में देश में बॉर्डर एरिया में सुरक्षा के मद्देनदर 137 बटालियन और रवाना की गई हैं।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। पाक की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी और हमलों के बीच अब सीमा पर सुरक्षा को बढ़ाए जाने को लेकर सेना और सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान सीमा पर 137 बटालियन और भेजी जा रही हैं। कश्मीर, पंजाब समेत अन्य बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की विशेष कंपनियां भेजी जा रही हैं।

पाकिस्तान की ओर से सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी किए जाने के बाद से लगातार दोनों देशों की तरफ से गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऐसे में  ड्रोन अटैक के बीच भारत की सेना और सरकार ने पाक सीमा से सटे बॉर्डर एरिया में चौकसी बढ़ाने के साथ फोर्स भी बढ़ा दी है ताकि पाक की ओर से किए जा रहे किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके।

संभावित हमले वाले बॉर्डर पर भेजी गईं कंपनियां

देश के संभावित हमले वाले बॉर्डर पर सेना की ओर से विशेष सुरक्षाबलों की कंपनियां भेजी जा रही हैं। इन कंपनियों को संभावित हमले वाले बॉर्डर क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। इसमें पंजाब, कश्मीर और राजस्थान बॉर्डर पर खासतौर से सुरक्षाबलों की टुकड़ी भेजी जा रही है। कुल 137 बटालियन को विभिन्न सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

पंजाब में 10 मई तक स्कूल रहें बंद

पंजाब में पाकिस्तान की ओर से लगातार हमलों के बाद सरकार की ओर से स्कूलों को फिलहाल 10 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही किसी भी शिक्षण या कोचिंग संस्थान को आदेश दिया गया है कि अगले आदेश के बाद ही स्कूलों को खोला जाए।

हमले के बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके पर इतना बड़ा हमला किया है जिससे पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। भारत पर  ड्रोन हमले के साथ ही सीमा पर फायरिंग की जा रही है। ऐसे में पाकिस्तान से सटे राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में हमले हो सकते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील