गाजियाबाद में सूटकेस में मिला महिला का शव 
क्राइम

गाजियाबाद में मिला हरे रंग का सूटकेस, पुलिस ने खोला तो इलाके में मच गई सनसनी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सूटकेस में महिला का सव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला का मुंह और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यतीश श्रीवास्तव

गाजियाबाद: दिल्ली में रविवार को 9 साल की बच्ची का सूटकेस में शव मिलने के बाद अब गाजियाबाद में ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में भर दिया गया। जिले के शिव वाटिका कॉलोनी में सूटकेस में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

महिला की हत्या की खबर से इलाके में भीड़ जुट गई थी। आज सुबह लोगों को कॉलोनी में लावारिस सूटकेस मिला तो उन्होंने शक होने पर पुलिस को जानकारी दी। गाजियाबाद पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला के साथ रेप तो नहीं हुआ इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा। फिलहाल पुलिस कई अन्य एंगल पर जांच कर रही है।

मृत महिला की मांग में सिंदूर, पांव में बिछिया

महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा थी। उसकी मांग में सिंदूर होने के साथ पांव में बिछिया भी पाई गई है। पुलिस ने डेड बॉडी को सूटकेस से बाहर निकालने के साथ यह भी देखा की महिला के मुंह और गले पर चोट के निशान भी नजर आ रहे थे। पुलिस ने हत्या के एंगल पर मामले की जांच शुरू की है।

कॉलोनी में सूटकेस कौन रख गया?

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कॉलोनी में सूटकेस कौन रखकर गया है। पुलिस आसपास के लोगों से किसी संदिग्ध या बाहरी व्यक्ति के आने को लेकर छानबीन कर रही है। कॉलोनी में आसपास के घरों और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

हत्या कहीं और की, शव यहां लाकर रखा...

घटना में महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सभी थानों में भी पता कर रही है कि किसी महिला के लापता होने की कोई शिकायत तो दर्ज नहीं की गई है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और फिर सूटकेस में भरकर यहां लाकर छोड़ दिया गया है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें