वाल्मिक कराड न्यायिक हिरासत में। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्राइम

सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड: वाल्मिक कराड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र के बीड जिले की विशेष मकोका अदालत ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में आरोपी वाल्मिक कराड को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आंचल लोखंडे

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र की सियासी गलियारों से जुड़े और 2 माह से चर्चा में रहे बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में अब न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में आरोपी वाल्मिक कराड को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जहां उससे गहन जांच की जाएगी।

महाराष्ट्र के बीड जिले की विशेष मकोका अदालत ने सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के एक मामले में आरोपी वाल्मिक कराड को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपराध अन्वेषण विभाग यानी सीआईडी की हिरासत अवधि की समाप्ति के बाद कराड को डिजिटल माध्यम से महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम मकोका मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

मकोका के तहत मामला दर्ज

अदालत ने कराड को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी कराड पर 14 जनवरी को सख्त मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी हिरासत के लिए विशेष मकोका अदालत का रुख किया।

एसआईटी की हिरासत में वाल्मिक कराड

न्यायालय ने 15 जनवरी को उसे 22 जनवरी तक सीआईडी की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी की हिरासत में भेज दिया था। सीआईडी की यह विशेष जांच टीम मामले में जांच कर रही है। ज्ञात हो कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया था, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि देशमुख ने क्षेत्र में पवनचक्की परियोजना संचालित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की गई जबरन वसूली का विरोध करने की कोशिश की थी। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जबरन वसूली के मामले का है आरोपी

बता दें कि पुणे में 31 दिसंबर को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के बाद कराड को हत्या से संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। महाराष्ट्र पुलिस की एसआईटी ने पिछले सप्ताह बीड की अदालत को बताया कि सरपंच देशमुख की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन पर एक ऊर्जा कंपनी से 2 करोड़ रुपये की जबरन वसूली की साजिश में बाधक बनने का संदेह था और अपराध को अंजाम दिए जाने के समय वाल्मिक कराड हत्यारों के संपर्क में था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस