तीन भारतीय युवकों का ईरान में अपहरण  
क्राइम

पंजाब के तीन युवक ईरान से किडनैप, ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर फंसाया, अब मांग रहे 1 करोड़

पंजाब के तीन युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ईरान भेज दिया गया। वहां तीनों युवकों का अपहरण कर अब परिजनों से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी जा रही है। परिजनों ने भारत सरकार से बेटों को वापस लाने की मांग की है।

यतीश श्रीवास्तव

चंडीगढ़: विदेश में तीन भारतीय युवकों के अपहरण का मामला सामने आया है। पंजाब के तीन युवकों को ईरान में किडनैप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर अपहरणकर्ताओं ने जाल में फंसाया और अब परिजनों को वीडियो कॉल कर फिरौती की मोटी रकम मांगी जा रही है। परिजनों ने ईरानी सरकार से गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक पंजाब के रहने वाले हैं। तीनों ही संगरूर, एसबीएस नगर होशियारपुर जिले के निवासी हैं। इनमें हुस्नप्रीत सिंह धूरी के 21 नंबर वार्ड का निवासी बताया जा रहा है। तीनों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ईरान भेज दिया गया था। युवक को दिल्ली से वर्क परमिट पर भेजा गया था।

1 मई से परिवार से संपर्क नहीं

परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि 1 मई से तीनों युवकों का परिवार से संपर्क नहीं है। 11 दिन बीत चुके हैं युवकों का अपहरण हुए। परिजन परेशान हैं और युवकों का फोन भी बंद बता रहा है। स्थानीय पुलिस को परिजनों ने मामले की सूचना दी है।

वीडियो कॉल कर मांग रहे 1 करोड़

परिजनों के मुताबिक किडनैपर्स ने वीडियो कॉल कर परिजनों से एक करोड़ रुपये की मांग की है। इसके पहले एक बार और कॉल कर किडनैपर्स ने 55 लाख मांगे थे, बाद में डिमांड बढ़ा दी। परिजनों ने बताया कि वीडियो कॉल में युवक रस्सियों से बंधे दिखाई दे रहे हैं। शरीर पर भी कट के निशान नजर आ रहे हैं। गले पर बदमाशों ने चाकू रखा हुआ है। जिन एजेंटों ने युवकों को विदेश भेजा था वह भी फरार हैं।

सरकार से अपील, सुरक्षित लाएं जाएं युवक

युवक हुस्नप्रीत की मां बलविंदर कौर ने भारत सरकार से मांग की है कि तीनों युवकों को सुरक्षित देश वापस लाया जाए। उन्होंने बताया कि बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर धोखा दिया गया है। मामले में भारतीय दूतावास ने ईरान की सरकार से तीनों भारतीय नागरिकों की सुरक्षा तय करने और उन्हें जल्द तलाश करने की मांग की है। भारतीय सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा