कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा (सौ. सोशल मीडिया) 
क्राइम

खुलेंगे चैतन्यानंद के काले राज! कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा, रहस्यमयी कैमरा देगा सारे सुबूत

Chaitayanand: आगरा से गिरफ्तार चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पूजा सिंह

Chaitayanand Has Been Sent To Police Custody: छात्राओं के यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। चैतन्यानंद  को रविवार को आगरा से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद रविवार को स्वामी चैतन्यानंद का सफदरजंग अस्पताल में मेडिकल जांच के कराया गया। उसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि चैतन्यानंद ने 16 लड़कियों के साथ यौन शोषण किया है।

चैतन्यानंद पर कई धाराओं के तहत केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में धारा 351(3) का जिक्र किया है, जो गैर जमानती अपराध है। धारा 351(3) उन लोगों के खिलाफ लगाई जाती है जो किसी को धमकी देते हैं, खासकर हत्या की धमकी के उद्देश्य से। इससे पहले इस मामले में धारा 351(2) लगाई गई थी, जो थोड़ी कम गंभीर मानी जाती है।

पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य छुपाने के लगाए आरोप

पुलिस ने बाबा चैतन्यानंद से पीड़ित लड़कियों का आमना-सामना कराने और उनके द्वारा छिपाए गए डिजिटल सबूतों की जांच के लिए कोर्ट से पांच दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि बाबा ने लड़कियों के साथ छेड़खानी के सबूतों के अलावा कई डिजिटल साक्ष्य भी छुपाए हैं।

चैतन्यानंद के वकील ने पुलिस की मांग का किया विरोध

हालांकि, चैत्यानंद के पक्ष के वकील ने पुलिस की मांग का विरोध किया। उन्होंने कोर्ट में कहा कि पुलिस बाबा के साथ ठीक व्यवहार नहीं कर रही है। बाबा एक वरिष्ठ नागरिक और साधु हैं, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस ने बाबा के पास से सभी जरूरी सामान जब्त कर लिया है, इसलिए पुलिस को रिमांड क्यों चाहिए?

'पीड़ित लड़कियों के बयान लेना बेहद जरूरी'

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित लड़कियों के बयान लेना बेहद जरूरी है। लड़कियों को अल्मोड़ा, गुड़गांव और फरीदाबाद ले जाया जाता था। पुलिस ने यह भी बताया कि बाथरूम तक में कैमरे लगाए गए थे। कुल 16 लड़कियों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है, जो इसे एक बड़ा और गंभीर मुद्दा बनाता है।

5 दिन की पुलिस हिरासत में चैतन्यानंद

पुलिस इस मामले में आईपी एड्रेस की भी जांच कर रही है ताकि डिजिटल सबूतों को और मजबूत किया जा सके। जांच अभी भी जारी है और जल्द ही पुलिस और अदालत से इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल बाबा चैतन्यानंद 5 दिन की पुलिस हिरासत में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना