प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
क्राइम

कार पर भारत सरकार की प्लेट और खुद को IAS बताकर करता था मौज, पुलिस ने दिया 'डोज'

मुंबई में पुलिस ने IAS अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने वाले और ‘भारत सरकार' लिखी पट्टी वाली कार में घूमने के आरोपी 32 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई में एक फर्जी आईएएस अधिकारी पकड़ा गया है। वह अपने आप को आईएस अधिकारी बताकर सरकारी सेवाओं का फायदा उठाता था। कार पर भारत सरकार लिखी पट्टी लिखकर व अधिकारियों को गुमराह करता सरकारी लाभ उठाता था।

मुंबई में पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का अधिकारी बनकर सीमा शुल्क विभाग के गेस्ट हाउस में ठहरने वाले और ‘भारत सरकार' लिखी पट्टी वाली कार में घूमने वाले इस 32 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

कस्टम डिपार्टमेंट के हाउस में रुकता था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के चंद्रमोहन सिंह के रूप में हुई है। चंद्रमोहन सीमाशुल्क के एक अतिथि गृह में ठहरा था और उसने दावा किया था कि वह गृह मंत्रालय का कर्मचारी है। अधिकारी ने कहा कि वह ‘भारत सरकार' लिखी पट्टी वाली कार का इस्तेमाल करता था।

खुद को बताया आईएएस अधिकारी

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को दादर में सड़क नियम के उल्लंघन के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने रोका था लेकिन खुद को आईएएस अधिकारी बताकर वह वहां से निकलने में सफल रहा था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मलाड इलाके में एक होटल के बाहर सिंह को कार में ड्राइवर के साथ देखा।

अधिकारी ने बताया कि उसने पहले खुद को आईएएस अधिकारी बताया और फर्जी पहचान पत्र दिखाया, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि दस्तावेज नकली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके पास से एक और दस्तावेज मिला, जिसमें दावा किया गया था कि वह रक्षा मंत्रालय में काम करता है।

पुलिस जांच में जुटी

अधिकारी ने बताया कि जालसाज को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आईएएस अधिकारी के रूप में खुद को पेश करने के सिंह के मकसद का पता लगा रही है।

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल