फाइल फोटो 
क्राइम

अमरावती: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवक हुआ फरार, मामला दर्ज

Amravati Crime news: धारणी में एक युवक नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसे भगाकर ले गया। युवक ने कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया।नाबालिग के गर्भवती होने से मामले का खुलासा हुआ।

पूजा सिंह

Young Man Raped A Minor: धारणी थाना क्षेत्र निवासी युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसे भगाकर ले गया। उसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। आंगनबाड़ी सेविका को जानकारी मिलने पर मामले की शिकायत धारणी थाने में दी गई। पुलिस ने 25 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता आंगनबाड़ी सेविका यह गांव में चेकअप कर रही थी। इस समय जानकारी मिली कि गांव निवासी युवक ने एक नाबालिग लड़की को भगाकर लाया है। तब सेविका उनके घर गई, तब एक नई नाबालिग दिखाई दी। महिला ने पूछताछ करने पर उसने बताया कि नाबालिग तीन माह की गर्भवती है।

प्रेमजाल में फंसाकर बनाया शारीरिक संबंध

युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर लेकर आया और शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले में घटनास्थल चांदूर बाजार होने से यह मामला चांदूर बाजार पुलिस को वर्ग किया गया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

एक अन्य घटना में रहिमापुर थाना क्षेत्र निवासी युवती को 26 वर्षीय युवक ने प्रेमजाल में फंसाया। पश्चात शादी का प्रलोभन देकर अत्याचार किया। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर रहिमापुर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका