मासूम की ली जान (सौजन्य-एक्स) 
क्राइम

18 महीने के मासूम पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर बने हैवान, तोड़ी पसलियां, पोस्टमार्टम में खुलासा

Kerala Toddler Death: केरल के तिरुवनंतपुरम से खौफनाक वारदात सामने आई है। एक 18 महीने के मासूम को उसी की मां और उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा हुआ।

प्रिया जैस

Child Abuse Case in Kerala: केरलम के तिरुवनंतपुरम से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां 18 महीने के मासूम की खौफनाक मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मासूम बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे खुलासे हुए है, जिसे सुनकर किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम बच्चे के शरीर पर कई पुराने और नए चोटों के निशान पाए गए है।

रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चे का लगातार बेरहमी से शारीरिक शोषण किया गया था। इसके बाद बच्चे के मां अखिला और इसके लिव-इन पार्टनर अश्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके करीबियों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी अशरक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक बच्चे का शारीरिक शोषण किया गया और मारा गया।

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भयावह खुलासा

पोस्टमार्ट में सामने आया कि मासूम 18 महीने के बच्चे पर 51 चोटों के निशान थे। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत सीने और सिर गंभीर चोट लदने से हुई। बच्चे की सात पसलियां टूटी हुई थी, अंदरूनी चोटें थी और खोपड़ी के अंदर कई जगहों पर खून बह रहा था और सूजन आ गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अशकर ने कथित तौर पर बच्चे के सीने पर जोर से पैर रखा, जिससे अंदरूनी अंगों और पसलियों को भारी नुकसान पहुंचा। बच्चे के गुप्तांगों और दाहिने पैर के तलवे पर जलने के निशान भी पाए गए। जांच में पता चला कि यह निशान सिगरेट और लाइटर के थे। पुलिस का मानना ​​है कि यह चोटें इस बात की ओर इशारा करती है कि बच्चे के साथ लगातार अत्याचार किया गया है।

बच्चे की मौत में मां भी शामिल

बच्चे की मौत के कुछ दिन पहले बच्चे के हाथ की हड्डियां भी टूट गई थी। जह इस बारे में अशकर और बच्चे की मां अखिला से पूछा गया, तो मां ने दावा किया की बच्चा सीढ़ियों से नीचे गिर गया था। हालांकि, पुलिस इस मामले को लेकर भी जां कर रही है। पुलिस ने अखिला और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्कर ने कबूला गुनाह

पूछताछ के दौरान, अश्कर ने तिरुवनंतपुरम पुलिस को बताया कि वह बच्चा अखिला के साथ उसके रिश्ते में एक रुकावट बन गया था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह दुर्व्यवहार सोची समझी साजिश थी या इस मामले में कोई और मोड़ भी हो सकता है। पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी अशकर ने पहले अपनी पहली पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की थी, जिससे वह शारीरिक रूप से विकलांग हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को लेकर भी जांच तेज कर दी है।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत