झारखंड पुलिस ने उग्रवादियों को किया गिरफ्तार (सौजन्य IANS) 
क्राइम

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खूंटी और लातेहार में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jharkhand news:खूंटी और लातेहार जिलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के 6 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद की गई है।

पूजा सिंह

Six Militants Arrested : झारखंड पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। झारखंड पुलिस ने सोमवार को खूंटी और लातेहार जिलों में दो अलग-अलग प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के कुल छह सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। खूंटी में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के चार उग्रवादी दबोचे गए, जबकि लातेहार में झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय सदस्य जेल भेजे गए।

खूंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के जिबिलोंग टोंगरी के पास पीएलएफआई का हिस्ट्रीशीटर ओझा पाहन उर्फ ओझा तोपनो अपने सहयोगियों के साथ ठेकेदारों व व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने की योजना बना रहा है।

छापेमारी में चार उग्रवादी गिरफ्तार

सूचना के आधार पर खूंटी के एसपी ने एसडीपीओ तोरपा क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया, जिसने छापेमारी कर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें ओझा पाहन, जेवियर कोंगाड़ी, संतोष कोंगाड़ी और जिबनुस आईंद उर्फ दढ़ियल शामिल हैं।

उग्रवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

इनके पास से एक 7.65 एमएम का लोडेड देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और पेट्रोल से भरी दो बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस के अनुसार, 27 मई को इन उग्रवादियों ने सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को आग लगाई थी और 8 अगस्त को रायकेरा गांव में निर्माणाधीन जेसीबी को जलाने का प्रयास किया था।

जेजेएमपी के दो सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार

ओझा पाहन के खिलाफ हत्या, आगजनी, लेवी वसूली और आर्म्स एक्ट से जुड़े गुमला और खूंटी जिलों में कुल 17 मामले दर्ज हैं। इसी तरह, लातेहार जिले में झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो सक्रिय उग्रवादियों अमीन अंसारी (30) और कृष्णा साहू उर्फ कृष्णा प्रसाद (30) को गिरफ्तार किया गया है।

SP ने दी जानकारी

लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों इलाके में सक्रिय हैं। इसके बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कई घटनाओं में अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकार की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें