अनमोल बिश्नोई (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्राइम

कैसे भारत लाया जा सकेगा अनमोल बिश्नोई, क्या है प्रत्यर्पण संधि और क्या कहता है अंतर्राष्ट्रीय कानून? जानिए सबकुछ

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है। अनमोल भारत में भी मोस्ट वांटेड है। इसीलिए अब यह सवाल उठ रहे हैं कि उसे भारत कैसे लाया जा सकेगा और इसकी क्या कुछ प्रक्रिया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि इस महीने के शुरू में ही अनमोल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। अनमोल भारत में भी मोस्ट वांटेड है। इसीलिए अब यह सवाल उठ रहे हैं कि उसे भारत कैसे लाया जा सकेगा और इसकी क्या कुछ प्रक्रिया है।

यह घटना मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने के कुछ सप्ताह बाद हुई है, जो एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी के मामले में वांछित है।

NIA ने रखा 10 लाख का इनाम

अनमोल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा भी दो मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ 18 अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में एनआईए ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

इस महीने के पहले सप्ताह में मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक प्रस्ताव भेजा था। यह प्रस्ताव अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अनमोल बिश्नोई के उनके देश में होने की सूचना मुंबई पुलिस को दिए जाने के बाद भेजा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण के लिए गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है, जिसे बाद में विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा। पंजाब के फाजिल्का निवासी बिश्नोई बंधुओं पर इस मामले में शामिल होने का संदेह है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है।

भारत कैसे आएगा अनमोल बिश्नोई?

किसी भी आरोपी को दूसरे देश से भारत लाने के लिए दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि होना जरूरी है। ऐसा न होने पर भी प्रत्यर्पण व्यवस्था काम करती है। इसे लेकर भारत में 1962 में कानून बना था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत की 48 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि है और 12 देशों के साथ प्रत्यर्पण व्यवस्था है। संधि में यह सहमति है कि अगर कोई वांछित अपराधी दूसरे देश में पाया जाता है तो उसे बाद में वापस भेज दिया जाता है।

भारत की अमेरिका के साथ 1997 में प्रत्यर्पण संधि थी। 2002 से 2019 के बीच 10 अपराधियों को अमेरिका से भारत लाया गया है। प्रत्यर्पण को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग कानून हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून में इसे लेकर कुछ बातें समान हैं।

क्या कहता है अंतरराष्ट्रीय कानून?

अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक राजनीतिक, सैन्य और धार्मिक अपराध के आरोपी को प्रत्यर्पित नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि जिस आरोपी का प्रत्यर्पण मांगा गया है, उसके अपराध को दोनों ही देश स्वीकार करें। इसके अलावा, इसके बाद भी जिस अपराध के लिए प्रत्यर्पण मांगा गया है, उसके लिए ही उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए, कोई अन्य मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। मानवाधिकारों का भी ध्यान रखा गया है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO