निक्की भाटी हत्याकांड में नया अपडेट 
क्राइम

निक्की भाटी केस में नया मोड़, ससुर ने दी मुखाग्नि; अंतिम संस्कार के वीडियो ने खोले पूरे राज

Noida के चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में लगातार नए अपडेट्स आ रहे है। अब ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दावे ने एक नई कड़ी को जोड़ दी। कहा गया था कि घटना के बाद से पूरा ससुराल पक्ष गायब था।

सौरभ शर्मा

Nikki Bhati Case Update: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुआ निक्की भाटी हत्याकांड में अब एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। घटना में लगातार अपडेट के साथ तमात तरह के मोड आ रहे है। ग्रेटर नोएडा के चर्चित दहेज हत्या के आरोपों के बीच, निक्की के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो ने निक्की की बहन कंचन के उस बयान को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें उसने कहा था कि ससुराल वाले घटना के बाद फरार हो गए थे। अब पुलिस इस पहेली को सुलझाने में जुट गई है कि यदि ससुराल वाले ही हत्यारे थे, तो वे अंतिम संस्कार में मौजूद क्यों थे?

यह पूरा मामला 21 अगस्त की शाम का है, जब निक्की भाटी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। जिसमें उसके आरोपी पति ने निक्की को जलाकर मौत के घाट उतारने की बात कही जा रही है। इसके अगले दिन, 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे निक्की का अंतिम संस्कार उसके ससुराल में ही किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि अंतिम संस्कार के कई घंटे बाद, दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर, निक्की के पति विपिन, सास-ससुर और जेठ के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई। यह घटनाक्रम अपने आप में बेहद उलझा हुआ नजर आ रहा है।

अंतिम संस्कार के वीडियो ने खोला राज

जो वीडियो अब सामने आया है, वह अंतिम संस्कार के समय का है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सफेद टीशर्ट पहने एक शख्स निक्की को मुखाग्नि दे रहा है, और यह शख्स कोई और नहीं बल्कि निक्की का ससुर है। वीडियो में निक्की के भाई और चाचा भी उसके ससुर के साथ अंतिम संस्कार की क्रियाओं में शामिल दिख रहे हैं। इस दौरान निक्की का बेटा भी वहां मौजूद था। यह तस्वीरें कंचन के द्वारा लगाए गए उस दावे के बिल्कुल उलट हैं, जिसमें कहा गया था कि ससुराल पक्ष के सभी लोग निक्की को आग लगाने के बाद घर से भाग गए थे।

बहन के बयान पर उठे गंभीर सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल निक्की की बहन कंचन के बयान पर उठ रहा है। एफआईआर का आधार बने कंचन के बयान में कहा गया था कि ससुराल वाले फरार हो गए थे। लेकिन अगर यह सच था, तो अंतिम संस्कार में दोनों परिवारों के सदस्य एक साथ क्या कर रहे थे? पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि सच कौन बोल रहा है। क्या कंचन ने किसी के दबाव में झूठ बोला, या फिर इस कहानी में कोई और पेंच है? पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोनों परिवारों से फिर से पूछताछ की जाएगी, ताकि सच सामने आ सके।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट