मछली परिवार पर सरकार का बड़ा एक्शन (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

ड्रग माफिया पर चल सरकार का 'पीला पंजा', 25 करोड़ की आलीशान कोठी जमींदोज

Bhopal news: ड्रग तस्करी और रेप के आरोपी यासीन और शाहवर मछली के परिवार पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने मछली परिवार के 25 करोड़ की कोठी को जमींडोज कर दिया है।

पूजा सिंह

Big Action On Drug Smuggling: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग तस्करी और कई गैर कानूनी कार्यों के जरिए अपना साम्राज्य स्थापित करने वाले मछली परिवार के खिलाफ मोहन सरकार ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को कोकता क्षेत्र में बने परिवार के आलीशान कोठी पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है।

पिछले दिनों राजधानी में ड्रग तस्करी और महाविद्यालय की छात्राओं से रेप और उन्हें ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने मछली परिवार के दो सदस्यों, यासीन और शाहवर मछली, को गिरफ्तार किया था। बाद में इसी परिवार के शारिक मछली को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

अवैध कार्यों के अर्जित की गई संपत्ति

पुलिस और जिला प्रशासन की जांच कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ कि इस परिवार ने कई करोड़ की संपत्ति बना रखी है और अवैध कब्जे भी हैं। यह सारी संपत्ति इस परिवार ने अवैध कार्यों के जरिए बनाई है। मछली परिवार के खिलाफ कई मामलों का खुलासा हुआ है, वहीं पीड़ित लोग भी सामने आए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने इस परिवार की अवैध संपत्तियों का विवरण तैयार किया और कार्रवाइयों का सिलसिला शुरू किया।

मिनटों में जमीनडोज कर दी गई आलीशान कोठी

इसी कड़ी में गुरुवार को कोकता क्षेत्र में बनी कई करोड़ों रुपए की हवेली को बुलडोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से गिराया जा रहा है। यह हवेली लगभग 10 हजार वर्ग फीट में बनी है, वहीं कई एकड़ क्षेत्र में यह फैली हुई है जिसके आगे और पीछे आकर्षक बगीचे भी हैं। कोकता क्षेत्र की हवेली को ढहाए जाने से पहले सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए क्योंकि वहां रहने वाले रहवासी कार्रवाई का विरोध करने भी सामने आ गए थे।

500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई

लगभग 500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। उसके बाद प्रशासन ने हवेली में रखे सामानों को उतार कर ट्रकों में रखा, फिर बुलडोजर और जेसीबी मशीन चलाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इमारत को गिराए जाने की चल रही कार्रवाई के दौरान कई ऐसे लोग भी पहुंचे जो मछली परिवार के पीड़ित थे।

तिरंगा झंडा लहरा कर मनाई खुशी

इस दौरान एक व्यक्ति के हाथ में तो तिरंगा झंडा था और वह लहरा रहा था। उसका आरोप है कि मछली परिवार के सदस्यों ने उसे पूर्व में प्रताड़ित किया था, वसूली की थी, और जेल तक भिजवा दिया था। इसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करने तैयार नहीं थी, मगर मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त रवैए के चलते अब मछली परिवार पर कार्रवाई हो रही है।  इससे पहले भी जिला प्रशासन ने मछली परिवार की तीन बड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की थी। 30 जुलाई को अवैध रूप से बने फार्महाउस, वेयरहाउस, मकान आदि को तोड़ा गया था।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज