गैंगस्टर जग्गू की मां और जग्गू (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्राइम

पंजाब में गैंगस्टर जग्गू की मां और बॉडीगार्ड की हत्या, हरियाणा के गैंगस्टरों...

पंजाब में एक बार फिर गैंगवार देखने को मिली है। गुरदासपुर में बंबीहा गैंग के शूटरों ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके बॉडीगार्ड की गोलीमार कर हत्या कर दी।

Saurabh Pal

चंडीगढ़ः पंजाब के गुरुदासपुर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की रात 9 बजे जग्गू की मां हरजीत कौर और बॉडीगार्ड करणवीर सिंह के घर के बाहर कार में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलीबारी में 52 वर्षीय गैंगस्टर जग्गू की मां और 29 वर्षीय बॉडीगार्ड करणवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों के निशाने पर करणवीर सिंह था। जबकि हमले में जग्गू की मां को 6 गोलियां लगी और करणवीर को चार गोलियां लगी हैं। गोली लगने के बाद जग्गू की मां हरजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई गैंग के विरोधी बंबीहा गैंग के 3 गैंगस्टरों ने ली है। इनमें से 2 गैंगस्टर हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार के तौर पर देख रही है। गैंगस्टरों द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट में बदला लेने की बात कही गई है। पुलिस के मुताबिक जग्गू पंजाब में लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। उसका कई विरोधी गैंग से टकराव है।

घर के बाहर गाड़ी में मौजूद थी गैंगस्टर की मां

घटना गुरुवार की रात करीब 9 बजे की है। बटाला के अर्बन एस्टेट में हरजीत कौर और करणवीर गाड़ी में कहीं गए थे। वापस लौटकर घर के बाहर गाड़ी खड़ी ही हुई कि इतने में दो बाइक सवार आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर करणवीर था और उसके साथ वाली सीट पर हरजीत कौर बैठी थीं। हमला करने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।

बाटाला पुलिस ने दोनों को पहुंचाया अस्पताल

वारादात को लेकर बटाला के एसएसपी सुहैल कासिम मीर ने बताया कि रात करीब 10 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। करणवीर के परिजनों से बयान लिए जा रहे हैं।

हरियाणा के गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

हरियाणा के 2 कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने बटाला में करणवीर और जग्गू भागवापुरिया की मां के कत्ल की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक इस कत्ल में प्रभू दासुवाल के अलावा डोनी बल, बिल्ला मांगा, और कौशल चौधरी शामिल थे। इस पोस्ट में आगे लिखा है कि आज हमने इसे मार कर अपने भाई गोरे बरयाड़ की हत्या का बदला लिया।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग