हवा में इंजीनियर की शर्मनाक करतूत (कॉन्सेप्ट फोटो-एआई) 
क्राइम

हवा में शराब और शबाब का नशा! एयर होस्टेस के साथ गंदा काम; इंजीनियर की शर्मनाक करतूत पर पुलिस एक्शन

Dubai से Hyderabad आ रही फ्लाइट में एक इंजीनियर के बर्ताव से पूरा केबिन क्रू डर गया। नशे में धुत पैसेंजर ने एयर होस्टेस के साथ गंदी हरकत कर डाली। लैंडिंग के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सौरभ शर्मा

Dubai Hyderabad Flight Air Hostess Molestation News: हवाई सफर को सबसे सुरक्षित और सभ्य माना जाता है, लेकिन दुबई से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट में जो हुआ, उसने सबको शर्मसार कर दिया है। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर शराब के नशे में धुत एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने केबिन क्रू की नाक में दम कर दिया। उसने न केवल एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि लैंडिंग के बाद अपनी सीट पर गालियों से भरा एक अश्लील नोट भी छोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर फ्लाइट में महिला क्रू की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह शर्मनाक वाकया शुक्रवार का है, जब फ्लाइट दुबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रही थी। 30 साल का आरोपी यात्री, जो मूल रूप से केरल का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, नशे की हालत में सफर कर रहा था। जब एयर होस्टेस यात्रियों को सेवा दे रही थी, तभी आरोपी ने मौका पाकर उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और अपशब्द कहे। क्रू मेंबर ने तुरंत अपने सीनियर को बताया, लेकिन चेतावनी के बावजूद आरोपी की हरकतें नहीं रुकीं और माहौल तनावपूर्ण होता चला गया।

पासपोर्ट के बहाने खुली पोल और वो गंदा खत

जैसे ही विमान हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, केबिन क्रू ने कैप्टन और ग्राउंड स्टाफ को इसकी सूचना दी। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने एक नई कहानी गढ़ी और दावा किया कि उसका पासपोर्ट सीट पर खो गया है। जब स्टाफ ने उसकी सीट के नीचे तलाशी ली, तो वहां पासपोर्ट तो नहीं मिला, लेकिन एक कागज का नोट बरामद हुआ। उस नोट में बेहद अश्लील बातें लिखी गई थीं, जिसे पढ़कर स्टाफ के होश उड़ गए। यह हरकत सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का सबूत थी।

सलाखों के पीछे इंजीनियर, नो-फ्लाई लिस्ट की तैयारी

राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कंकैया समापति ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कितना नशा करके विमान में चढ़ा था। वहीं, सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस ने आरोपी को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फ्लाइट के अन्य यात्रियों ने भी बताया कि लैंडिंग के वक्त आरोपी काफी घबराया हुआ दिख रहा था।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं