फाइल फोटो  
क्राइम

डीआरआई मुंबई ने 47 करोड़ रुपए की कोकीन तस्करी का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Mumbai Crime News: डीआरआई ने खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोलंबो से मुंबई आई महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 47 करोड़ रुपए है। महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पूजा सिंह

Cocaine smuggling Worth 47 Crore Busted: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई में बड़ी ड्रग तस्करी की कोशिश नाकाम की है। डीआरआई ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलंबो से मुंबई पहुंची एक महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन बरामद की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 47 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

डीआरआई को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर पहुंची एक महिला यात्री को रोका। उसके सामान में जांच के दौरान रखे कॉफी के नौ पैकेटों में सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के नौ पाउच मिले। एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर यह पदार्थ कोकीन निकला।

महिला समेत चार गिरफ्तार

महिला से पूछताछ और तत्परता से की गई कार्रवाई के बाद डीआरआई ने हवाई अड्डे पर ही मादक पदार्थों के प्राप्तकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया। आगे की छापेमारी में कोकीन की तस्करी, वित्तपोषण, संग्रह और वितरण नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों को भी पकड़ा गया। कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और सभी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत कार्रवाई की गई है।

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की जांच जारी

डीआरआई ने कहा कि इस तस्करी के पीछे सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पहचान और नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है। एजेंसी ने यह भी दोहराया कि वह मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने और देश को 'नशा मुक्त भारत' बनाने के अपने मिशन के प्रति प्रतिबद्ध है।

12 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त

इससे पहले, 29 अक्‍टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 25 से 28 अक्टूबर 2025 के बीच ड्रग तस्करी के चार बड़े मामलों का पर्दाफाश किया था। विशिष्ट खुफिया जानकारी और प्रोफाइलिंग के आधार पर की गई कार्रवाई में कुल 12.418 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (मारिजुआना) जब्त हुई, जिसका अवैध बाजार मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपए है। एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत 6 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, एक मामले में महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और शराब की तस्करी भी पकड़ी गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना