Cyber Fraud With Retired Deputy Director: भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय से सेवानिवृत उपनिदेशक साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। कथित रूप से तीन दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट' करके साइबर अपराधियों ने उनसे एक करोड़ 70 लाख रुपए ठग लिए।
पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि बीती रात को सेक्टर 62 के ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई कि, 9 सितंबर को एक व्यक्ति ने कॉल कर उनसे कहा कि आपका एक नंबर मुंबई से पंजीकृत है, उस नंबर से लोगों को फोन करके गाली-गलौज की जा रही है। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने फोनकर्ता से कहा कि वह जिस नंबर को उनका नंबर बता रहा है वह उनके नाम से नहीं है और न ही वह कभी मुंबई गए। तब फोनकर्ता ने ओमप्रकाश श्रीवास्तव से कहा गया कि इस मामले में एक मुकदमा दर्ज है और उन्हें मुंबई पुलिस से बात करनी होगी।
ये भी पढ़ें : कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला, बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, देखें VIDEO
पुलिस उपायुक्त के अनुसार अदालत में ओमप्रकाश श्रीवास्तव की डिजिटल पेशी का स्वांग रचा गया एवं फर्जी जांच करवायी गयी। फिर पीड़ित से एक करोड़ 70 लाख रुपए अंतरित करवा लिए गए। उनसे कहा गया कि आप इस मामले की जिक्र किसी से नहीं करोगे। पुलिस उपायुक्त के अनुसार बाद में श्रीवास्तव के बेटे को इस बात का पता चला। उन्होंने 16 सितंबर को साइबर अपराध पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी की रकम किन-किन खातों में अंतरित हुई है।