बेटे की हत्या की आरोपी सूचना सेठ (सोर्स - सोशल मीडिया) 
क्राइम

Bengaluru: अपने मासूम बेटे की जान लेने वाली हत्यारन मां अब जेल में मचा रही उत्पात, महिला कांस्टेबल पर हमला; जानें पूरा मामला

AI स्टार्टअप की CEO सूचना सेठ, जो बेटे की हत्या के आरोप में जेल में हैं, अब सेठ ने जेल में महिला कांस्टेबल कर दिया है। इनकी गिरफ्तारी जनवरी 2024 में हुई थी।

सौरभ शर्मा

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु की एआई स्टार्टअप सीईओ सूचना सेठ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जनवरी 2024 में अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई सूचना अब जेल में एक महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में फंसी हैं। आरोप है कि जेल में उसने इनवर्ड रजिस्टर पुलिस की अनुमति के बिना ले लिया और पूछताछ करने पर महिला कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। मामला अब पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है और सूचना पर नई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। लेकिन कौन है सूचना सेठ और आखिर उसने अपने बेटे की जान क्यों ली?

सूचना सेठ को जनवरी में गोवा से बेंगलुरु लौटते वक्त गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ एक सूटकेस में बेटे की लाश मिली थी। बताया गया कि वह मानसिक तनाव में थी और बेटे की हत्या कर चुकी थी। तब से वह कर्नाटक की सेंट्रल जेल में बंद है। अब जेल में उसके आक्रामक बर्ताव की वजह से एक और मामला दर्ज हुआ है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या सूचना मानसिक असंतुलन की स्थिति में है या फिर यह हिंसा उसका नया चेहरा है।

बेटे की हत्या से गिरफ्तारी तक

जनवरी 2024 में सूचना सेठ की गिरफ्तारी ने सबको चौंका दिया था। वह गोवा के एक होटल में ठहरी थी और वहीं से उसने बेंगलुरु के लिए टैक्सी बुक की थी। लेकिन टैक्सी में सफर के दौरान एक सूटकेस में उसके बेटे का शव मिला। चित्रदुर्ग में पुलिस ने उसे रोका और गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज किया गया था और तभी से वह जेल में बंद है।

जेल में हिंसा और नया केस

अब जेल में उसका बर्ताव एक बार फिर विवादों में है। पुलिस के मुताबिक, सूचना सेठ ने महिला कैदी ब्लॉक का रजिस्टर बिना अनुमति लिया और जब पुलिस ने रोका, तो वह भड़क गई। उसने महिला कांस्टेबल को गालियां दी, धक्का दिया और फिर हमला कर दिया। अब उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1) और 352 के तहत नया मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि संभावना ने अपने मासूम बेटे की हत्या करके सूटकेस में पैक कर दिया था। घटना को सूचना सेठ ने गोवा से बेंगलूरु लौटते वक्त अंजाम दिया था।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज