ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री। (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
क्राइम

ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री गैंग का पर्दाफाश, 31.75 लाख रुपये का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आंचल लोखंडे

ठाणे: युवाओं में नशे की लत इस कदर बढ़ गई है कि प्रतिबंधित दवाइयों को नशे के लिए उपयोग कर रहे हैं। जून 2023 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कई कफ सिरप के उत्पादन और बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी, इसके बावजूद आज भी कई ऐसी कंपनियां हैं जो धड़ल्ले से इसकी बिक्री कर रही हैं और कई जगह इसका भंडारण किया जा रहा है।

खांसी-सर्दी होने पर डॉक्टर आमतौर पर कफ सिरप दवा लेने की सलाह देते हैं, लेकिन ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 4 साल से छोटे बच्चों को कफ सिरप देने पर करीब-करीब 1 साल पहले से बैन लगा दिया है। बावजूद इसके ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री के गैंग का पर्दाफाश कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई ठाणे की अपराध शाखा पुलिस ने की।

31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें जब्त

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो प्रतिबंधित कफ सिरप की 31.75 लाख रुपये मूल्य की बोतलें अवैध रूप से रखने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मादक पदार्थों से युक्त इन कफ सिरप का अक्सर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा होता है। अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पता था कि बिना उचित अनुमति के इन सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है, फिर भी वे मादक पदार्थ युक्त सिरप अपने पास रखे हुए थे। नारपोली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 31 जनवरी को भिवंडी कस्बे से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधित 17,640 बोतलें जब्त

अपराध शाखा के अधिकारियों ने 17,640 बोतलें जब्त कीं, जिनमें कोडीन फॉस्फेट, एक प्रकार का अफीम और अन्य रसायन थे। उन्होंने बताया कि इन्हें 147 बक्सों में रखा गया था और ये अवैध बिक्री के लिए थीं। अधिकारी ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि आरोपियों ने ये बोतलें कहां से प्राप्त कीं और वे इसे किसे बेचना चाहते थे।"

आपूर्ति श्रृंखला का लगाया जाएगा पता

इस मामले के संदर्भ में कड़ी जांच कर बड़ी आपूर्ति श्रृंखला का पता लगने पर और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। ऐसी जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने बताया कि 24-45 वर्ष के पांच लोगों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला