आरोपी शिवा व धर्मराज की मां (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्राइम

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: धर्मराज और शिवा की मां ने किया बड़ा खुलासा, कैसे लॉरेंस गैंग तक पहुंचे आरोपी?

बाबा सिद्दीकी के हत्या करने वाले तीनों शूटर्स में से धर्मराज कश्यप और शिवकुमार उर्फ शिवा कई सालों से मुंबई और पुणे में रहते थे। धर्मराज मुंबई पुलिस की हिरासत में है जबकि शिवा फरार चल रहा है। अब दोनों की मां का बयान भी सामने आया है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं।

अभिषेक सिंह

लखनऊ: एनसीपी (अजित पवार) नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में यूपी कनेक्शन सामने आया है। हत्याकांड के बाद दो शार्प शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ ​​शिवा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, ये दोनों शार्प शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के गंडारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि शिवा फरार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि धर्मराज और शिवकुमार दोनों कई सालों से मुंबई और पुणे में रहते थे, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में कब और कैसे आए, यह किसी को नहीं पता। अब दोनों की मां का बयान भी सामने आया है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। इस हत्याकांड में शामिल धर्मराज कश्यप की मां कुसुमा ने बताया कि वह बहराइच जिले के गंडारा गांव की रहने वाली हैं।

मुंबई नहीं पुणे में रहता था बेटा

उन्होंने बताया कि धर्मराज कश्यप उनका बेटा है। उन्होंने इस हत्याकांड के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस के आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा दो महीने से मुंबई में रह रहा है, वह मुंबई नहीं बल्कि स्क्रैप के कारोबार के लिए पुणे गया था। उन्होंने बताया कि उनके पांच बेटे हैं, जिसमें धर्मराज कश्यप सबसे छोटा है।

क्या बोलीं शिवकुमार की मां?

दूसरी ओर इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी शिवकुमार उर्फ ​​शिवा की मां सुमन ने बताया कि शिवकुमार उर्फ ​​शिवा उनका बेटा है। जब सुमन से इस हत्याकांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस हत्याकांड की जानकारी नहीं थी, हमें सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ऐसा नहीं था। वह पुणे में कबाड़ का काम करता था। उन्होंने कहा कि उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था।

दूसरी ओर इस मामले की जानकारी देते हुए गंडारा गांव की प्रधान के पति मोहम्मद हसनैन ने बताया कि पुलिस और क्राइम ब्रांच इस हत्याकांड की जांच कर रही है, जो भी आरोपी होंगे उनका पर्दाफाश किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि धर्मराज दो महीने पहले और शिवा सात-आठ महीने पहले गया था। ये लोग फोन पर बहुत कम बात करते थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ऐसा कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं कह सकते या हो सकता है कि वे किसी साजिश का शिकार हो गए हों।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं