ISIS, इमेज-सोशल मीडिया। 
छत्तीसगढ़

ISIS भारत में युवाओं को अपनी जाल में फंसा रहा, 16-17 साल के लड़कों को आतंकी बनाने में जुटा

ISIS Indian Network: छत्तीसगढ़ एटीएस ने रायपुर और भिलाई से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पाकिस्तान में बैठे ISIS के हैंडलर ने संपर्क किया था।

रंजन कुमार

ISIS trapping Indian Youth: आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) अब भारत में अपना नेटवर्क बनाने में जुटा है। उसके दहशतगर्द लोग छत्तीसगढ़ में नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं। रायपुर के आतंकवाद रोधी दस्ते (ATS) की कार्रवाई में उनकी साजिश का खुलासा हुआ है। दरअसल, एटीएस ने रायपुर और भिलाई से दो किशोरों को हिरासत में लिया है। दोनों से पाकिस्तान में बैठे आईएसआईएस (ISIS) के हैंडलर ने इंस्टाग्राम की मदद से संपर्क किया था।

ATS की शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस (ISIS) मॉड्यूल छत्तीसगढ़ में युवाओं को गुमराह कर अपना नेटवर्क बनाने की कोशिश कर रहा था। ताकि भारत में कहीं आतंकी घटना को अंजाम दिया जा सके। इसके लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बनाया जा रहा। मामले में ATS ने FIR दर्ज की है।

दोनों किशोर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे कट्टरपंथी सामग्री

एटीएस (ATS) ने जिन दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक रायपुर और एक भिलाई का रहने वाला है। दोनों नाबालिग हैं। इनकी उम्र क्रमश: 16 और 17 साल है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव थे। ये सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक कट्टरपंथी सामग्री शेयर कर रहे थे। इस चलते पिछले डेढ़ साल से ATS इन दोनों पर नजर रखे हुए थी। एटीएस को इन दोनों के पास से मिले मोबाइल में कई आपत्तिजनक और कट्टरपंथी सामग्री और वीडियो मैसेज मिले हैं। ये भी पता चला है कि आईएसआईएस का पाकिस्तानी हैंडलर इन दोनों किशोरों के जरिए कई अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।

युवाओं को जेहादी बनाने की कोशिश

एटीएस (ATS) की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठे आईएसआईएस (ISIS) के हैंडलर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए छत्तीसगढ़ की युवाओं को कट्टरपंथी सामग्री भेजकर जिहादी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग ग्रुपों में इन किशोरों और युवाओं को जोड़कर इन्हें भारत विरोधी कट्टरपंथी सामग्री मुहैया कराई जा रही।

भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को भड़का रहे

साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की कोशिश भी लगातार हो रही है। पाकिस्तानी हैंडलर भारतीय युवाओं और किशोर को ग्रुप चैट में शामिल कर कट्टरपंथी बयानों के जरिए भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए भड़का रहे हैं। इसके साथ ही युवाओं को छत्तीसगढ़ में ISIS का मॉड्यूल खड़ा करने के लिए भी उकसाया जा रहा है। इसको लेकर ATS लगातार सोशल मीडिया पर नजर गड़ाए हुए है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस युवाओं से पूछताछ में और कई अहम जानकारियां सामने आएंगी।

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO

चैनल पर भड़काऊ कंटेंट चला तो होगी कार्रवाई! सरकार ने टीवी चैनल को एडवाइजरी जारी की, म्यूट करने को भी कहा

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स