सूरजपुर डबल मर्डर सोर्स - नवभारत लाइव
सूरजपुर

सूरजपुर में मां-बेटे की हत्या से सनसनी, 19 लाख के लिए सहेली के पति ने रची खूनी साजिश

Surajpur Double Murder Case : सूरजपुर में 19 लाख रुपए के लोन के लालच में शिक्षिका और उनके बेटे की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • सूरजपुर में मां-बेटे की सनसनीखेज हत्या का खुलासा।

  • 19 लाख रुपए के लालच में हुआ डबल मर्डर।

  • मृतका की सहेली के पति ने रची साजिश।

  • कार नंबर और सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी।

  • पुलिस ने आरोपी से मोबाइल और जेवर बरामद किए।

Surajpur Murder Case : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बहुचर्चित मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने छत्तीस वर्षीय आरोपी प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महज 19 लाख रुपए के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। मृतका रजनी बरेठ पेशे से एक शिक्षिका थीं और उनके बेटे का नाम सुजल बरेठ था।

कैसे हुआ सनसनीखेज मामले का खुलासा

दस अक्टूबर की दोपहर जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर स्थित राई जंगल में एक छात्र का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पहचान विश्रामपुर निवासी सृजल बरेठ के रूप में की थी। जब पुलिस परिजनों को सूचना देने उनके घर पहुंची तो अंदर का नजारा देख दंग रह गई। बाथरूम में शिक्षिका रजनी बरेठ का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस और साइबर टीम की कड़ी मेहनत

सूरजपुर पुलिस और साइबर टीम लगातार छह दिनों तक आरोपी की तलाश में जुटी रही। सफलता न मिलने पर सरगुजा साइबर सेल की टीम की मदद ली गई। बिशनपुर पुलिस, जयनगर पुलिस और दोनों साइबर टीमों ने मिलकर कड़ी मेहनत की। आखिरकार पुलिस तकनीकी सुराग और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंच गई। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

क्यों की गई मां-बेटे की निर्मम हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिक्षिका ने अपने निजी काम के लिए 19 लाख रुपए का लोन लिया था। यह पैसा महिला के बैंक खाते में आ चुका था जिसकी जानकारी आरोपी को मिल गई थी। आरोपी मृतिका की सहेली का पति था और उसकी नीयत उन पैसों पर खराब हो गई थी। लगातार पैसे मांगने पर जब शिक्षिका ने इनकार किया तो आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। राज खुलने के डर से आरोपी ने कार में घुमाने के बहाने बेटे सुजल को भी मार डाला।

आरोपी के पास से सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के घर से मां-बेटे के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा ससुराल से शिक्षिका के जरूरी दस्तावेज और जेवर भी जब्त किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई ग्रैंड विटारा कार, स्टील की बोतल और सीमेंट का खंभा भी मिल गया है। आईजी दीपक कुमार झा के निर्देशन और एसपी योगेश कुमार पटेल की मॉनिटरिंग में यह कार्रवाई पूरी हुई। गिरफ्तार आरोपी प्रवेश कुमार मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान, UP में सपा का माहौल; बिहार में सर्वाधिक वोटिंग

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध