शराब घोटाले के आरोपी विकास रायपुर कोर्ट में पेश (सोर्स- सोशल मीडिया )
रायपुर

शराब घोटाले के आरोपी विकास रायपुर कोर्ट में पेश, आधी रात हुई सुनवाई, 30 नवंबर तक EOW करेगी पूछताछ

CG Liquor Scam: रायपुर लाकर देर रात 11:30 बजे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने 6 दिसंबर तक की रिमांड मांगी। इस पर विशेष अदालत ने 30 नवंबर तक रिमांड मंजूर कर ली।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • UAE से भारत लाया गया आरोपी विकास अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में था फरार।

  • रायपुर लाकर देर रात 11:30 बजे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया।

  • CBI के मुताबिक, सिंडिकेट में विकास अग्रवाल की भूमिका कथित ‘मनीमैन’ और केंद्रीय वित्तीय समन्वयक की थी।

  • डिस्टिलरी से सरकारी अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक कमीशन की रकम पहुंचाने का आरोप।

Chhattisgarh Liquor Scam Vikas Agrawal Arrest: छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को शुक्रवार को दुबई से भारत लाया गया। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ ईओडब्ल्यू के समन्वय से उसे यूएई से डिपोर्ट कराया।

इसके बाद उसे रायपुर लाकर देर रात 11:30 बजे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने 6 दिसंबर तक की रिमांड मांगी। इस पर विशेष अदालत ने 30 नवंबर तक रिमांड मंजूर कर ली। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, विकास शराब सिंडिकेट का मुख्य वित्तीय समन्वयक यानी मनीमेन था। उस पर डिस्टिलरीज से कमीशन वसूलने, सरकारी अधिकारियों और सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों तक रकम पहुंचाने का आरोप है।

2019 से 2022 के बीच शराब वितरण प्रणाली में की गड़बड़ी

ईओडब्ल्यू ने विकास को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की तहत दर्ज मामले में आरोपी बनाया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच शराब वितरण प्रणाली में की गई गड़बड़ियों से राज्य को खजाने को 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। विकास की भूमिका कमीशन वसूली और वितरण के अलावा अवैध कमाई को विभिन्न कंपनियों के जरिए छिपाने में भी थी। इस मामले में नवंबर 2024 में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई थी।

विकास अक्टूबर 2023 से फरार था और परिवार के साथ दुबई में रह रहा था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद सीबीआई की इंटरपोल शाखा ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। इसी के आधार पर यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया।

कमीशन की रकम पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

जांच एजेंसी के मुताबिक विकास अग्रवाल कथित संगठित सिंडिकेट में केंद्रीय वित्तीय समन्वयक की भूमिका निभा रहा था। उसे इस नेटवर्क में ‘मनीमैन’ के नाम से भी जाना जाता था। आरोप है कि उसने डिस्टिलरी से सरकारी अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक कमीशन की रकम पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कथित अपराध से अर्जित धन को विभिन्न कंपनियों और वित्तीय व्यवस्थाओं के जरिए छिपाने में भी मदद की।

लोकेशन पता कर UAE एजेंसियों की मदद से किया ​गिरफ्तार

इस मामले में नवंबर 2024 में अदालत के समक्ष आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। हालांकि विकास अग्रवाल फरार था। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुरोध पर CBI के नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंट्रल ब्यूरो ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद UAE की एजेंसियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE प्रशासन ने उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात

Delimitation Bill पर Congress की रणनीति: INDIA ब्लॉक में मतभेद, घटता संख्या बल बनी चुनौती

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत 9 राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

Bisleri की बढ़ी मुश्किलें! पानी के सैंपल में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई को दी मंजूरी

RSS का विशाल समागम राष्ट्र वंदनम: 9000 स्वयंसेवक करेंगे योग, समाज को मिलेगा नशामुक्ति और एकता का संदेश