दुर्गा कॉलेज में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम।
देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को किया याद।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी हुए शामिल।
विकसित भारत के विकास में युवा की भागीदारी पर चर्चा।
Raipur Durga College Yuva Samvad: दुर्गा महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अमन झा उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि युवा देश का भविष्य है शिक्षा के साथ लोकतांत्रिक कर्तव्यों की समझ भी जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने कहा कि युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों नागरिक अधिकारों कर्तव्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवा की सहभागिता के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।
मुख्य वक्ता डॉक्टर अमन झा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत गतिशील और पारदर्शी बनाए रखने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है सक्रिय मतदान नए विचार पारदर्शिता सुनिश्चित करें आज का युवा युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि विकसित भारत के विकास में युवा की भागीदारी महत्वपूर्ण है सोशल मीडिया का उपयोग पॉजिटिव रूप में करें राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका सुप्रिया पांडे ने कहा कि माय भारत और युवा ससद जैसे मंच युवाओं को नेतृत्व संवाद और नीति निर्माण के व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि सोशल मीडिया की इस दौर में फेक न्यूज़ से दूर रहे एवं अपने वोट का मूल्य को पहचाने विद्यार्थी ओम चंद्रा ने कहा कि हमारे देश का युवा भारत का वर्तमान है भारत की नींव है हमारे देश के युवा को झैन जी बनकर नहीं रहना है हमें नशा और चैटिंग में व्यस्त नहीं रहना है, बल्कि हमारे भारत के इतिहास में देश का मान सम्मान बढ़ाने वाले भारत मां के वीर सपूत भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद सुखदेव राजगुरु रामप्रसाद बिस्मिल इन सभी से प्रेरणा लेकर देशहित के लिए कार्य करना है "मेरे देश के युवा हो तुम शाहरुख आमिर ना सलमान बनो, मेरे देश के युवा हो तुम सुखदेव भगत सिंह आजाद बनो तुम" कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही आभार प्रदर्शन डीआर सुचित्र राठी ने किया