मासूम बच्चों को पीटा (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायपुर

दो मासूम बच्चों को सिगरेट से दागा, रायपुर में सौतेले पिता ने पार की हैवानियत की हदें, मां ने भी दिया साथ

Raipur Innocent Children Beaten Case: 3 साल और 8 साल के बालकों को सौतेला पिता सिगरेट से दागता था। मारपीट से 3 साल के बालक का एक हाथ टूट गया। दोनों भाइयों की आंखों में गंभीर चोटें आईं।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • पुलिस ने सौतेले पिता और मां के खिलाफ दर्ज की FIR।

  • आरोपी पिता दो बच्चों पर करता था अत्याचार।

  • घायल एक बालक आंबेडकर अस्पताल में भर्ती।

  • 3 साल के बालक का एक हाथ टूटा।

Stepfather Beat Innocent Children in Raipur: राजधानी रायपुर में सौतेले पिता की क्रूरता सामने आई है। महिला की खामोशी का फायदा उठाकर आरोपी दो मासूम बच्चों पर अत्याचार कर रहा था। 3 साल और 8 साल के बालकों को सिगरेट से दागता था। मारपीट से 3 साल के बालक का एक हाथ टूट गया। दोनों भाइयों की आंखों में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान बच्चों की मां कुछ नहीं बोलती थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। इसके बाद पुलिस ने सौतेले पिता और मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। घायल बच्चे को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बड़े भाई और बहन को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आश्रम में रखा है।

महिला के पहले पति से तीन बच्चे

लोधीपारा के तरुण नगर में अन्नू और उसका पति राजा किराए से रहने आए हैं। अन्नू के पहले पति से तीन बच्चे हैं। 3 साल का रोहित, 6 साल की लक्ष्मी और 8 साल का समीर। सौतेला पिता राजा रोहित और समीर की पिटाई करता था। बच्चों के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाता था। 13 अक्टूबर की रात भी उसने दोनों बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। इससे 3 साल के रोहित का एक हाथ टूट गया। उसकी दोनों आंखों में चोट के गंभीर निशान बन गए। समीर की आंखों में भी गंभीर चोट आई है।

घायल बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती

मंगलवार की रात भी जब राजा ने दोनों भाइयों की बेरहमी से पिटाई की, तो उनकी बहन लक्ष्मी डर गई। वह भागकर पड़ोसियों के यहां गई। उन्हें दोनों भाइयों से मारपीट करने की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी और लिखित शिकायत की। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायल रोहित को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला एवं बाल अधिकारी, डीपीओ शैल ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो अन्य बच्चों का रेस्क्यू करते हुए विभाग के सुरक्षित बाल आश्रम में रखा गया है। परिजनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग