राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का (सोर्स: नवभारत)
रायपुर

President Droupadi Murmu Raipur Visit Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का

President Droupadi Murmu in Raipur Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा।

  • आज रायपुर में राष्ट्रपति कई कार्यक्रम में होंगी शामिल।

  • कल बस्तर में मुरिया दरबार में राष्ट्रपति होंगी शामिल।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति का किया आत्मीय स्वागत।

President Droupadi Murmu Raipur Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित थे। पूज्य शदाणी दरबार रायपुर की 5 वीं पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया गया है।

समाज के लिए ऐतिहासिक मौका

सिंधी विभूति के सम्मान में स्मारक सिक्का जारी होना समाज के लिए ऐतिहासिक मौका था। यह देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों सिंधी लोगों के लिए गर्व का विषय है। स्मारक सिक्के का अनावरण होने के बाद श्रद्धालु और सिक्का संग्राहक इसे शदाणी दरबार की अलग-अलग इकाइयों के माध्यम से बुक कर सकेंगे।

थोड़ी देर में राष्ट्रपति सेवा सम्मान पर्व कार्यक्रम में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

शाम 4 बजे बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित नुआखाई पर्व आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी।

सिक्के का प्रतिरूप लेकर थिरकी महिलाएं

छत्तीसगढ़ मण्डपम में पूज्य माता हासी देवी के सम्मान में 200 रुपए का स्मारक सिक्का जारी होते ही सिंघी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। रायपुर के शदाणी दरबार में मौजूद समाज के लोगों ने सिक्के का प्रतिरूप लेकर खुशी जाहिर की। महिलाएं एवं बच्चे ​प्रतिरूप लेकर थिरकते हुए नजर आए।

कार्यक्रम में शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल मौजूद

पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल

सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा जारी इस विशेष सिक्के पर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है। सिक्के के एक ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। इस स्मारक सिक्के के माध्यम से उनके जीवन, विचारों और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन पूज्य शदाणी दरबार रायपुर के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने दिया।

माता हासी देवी

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब