मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

सरकारी कर्मचारियों के DA में बढ़ोत्तरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया दिवाली का बड़ा तोहफा

Chhattisgarh DA Hike: दिवाली से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • महंगाई भत्ते और राहत में दो प्रतिशत की वृद्धि

  • कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ

  • 1 नवंबर 2026 से लागू होगी नई दरें

  • महंगाई भत्ता 58 से बढ़कर हुआ 60 प्रतिशत

Chhattisgarh Government Employees DA Hike : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी।

36 करोड़ प्रतिमाह आएगा वित्तीय भार

इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपए प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कही ये बात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा।

Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, सिक्किम से जम्मू तक भारी बारिश, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

हैदराबाद भारत में कैसे शामिल हुआ? जानिए सरदार पटेल, निजाम और ऑपरेशन पोलो की पूरी कहानी

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल