होम डेकोरेशन दुकान में लगी आग (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल का फर्नीचर जलकर खाक

Raipur Fire In Shop: शहर के पंडरी ​इलाके में स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • पंडरी स्थित होम डेकोरेशन दुकान में लगी आग।

  • भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल।

  • लाखों का फर्नीचर जलकर खाक।

  • अभी तक आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं।

Fire in Home Decoration Shop Raipur: राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल के पास होम डेकोरेशन दुकान में भीषण आग लग गई। आग दुकान की चौथी मंजिल पर लगी, जहां रखा फर्नीचर और सजावटी सामान जलकर खाक हो गई। भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। इधर सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अभी तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पाया।

चौथी मंजिल तक पहुंचीं आग की लपटें

जानकारी के अनुसार घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। यहां सिटी सेंटर मॉल के नजदीक होम डेकोरेशन दुकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। दुकान में फर्नीचर और सजावट का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और चंद मिनटों में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर

आग की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए, वहीं देवेंद्र नगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण उसे बुझाने में चुनौती का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग पूरी तरह बुझने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नुकसान का आकलन बाकी, कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन आग बुझने और दुकान का निरीक्षण होने के बाद ही किया जा सकेगा। आग लगने की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट समेत किसी भी संभावित कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की फिलहाल पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। आग पर नियंत्रण के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया