छत्तीसगढ़ में तेजी से गिरने लगा पारा।
मौसम विभाग ने प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी।
अंबिकापुर शहर में रात का तापमान तेजी से नीचे आया है।
रायपुर समेत कई अन्य शहरों में भी ठंड का असर बढ़ा है।
Temperature In Chhattisgarh Today: छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। अंबिकापुर में तेजी से पारा गिरने लगा है। वहीं मध्य छत्तीगसढ़ में सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में प्रदेश में आसमान साफ रहने से पारा में और भी गिरावट हो सकती है। वहीं दिन में धूप खिलेगी और सुबह, रात के समय तापमान में गिरावट से ठिठुरन बढ़ सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं, कुछ इलाकों में तापमान में कुल 3 डिग्री तक की कमी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सुबह और देर रात ठंड का एहसास ज्यादा होगा, जबकि दिन में धूप से राहत बनी रहेगी।
बीते रिकॉर्ड के मुताबिक, दुर्ग में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम के इस बदलाव के साथ प्रदेश में ठंड का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।
आज (9 नवंबर 2026) को छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहने का पूर्वानुमान है:
• रायपुर: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 16°C
बिलासपुर: अधिकतम तापमान 29°C, न्यूनतम तापमान 14°C
• पेंड्रा रोड: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 12°C
• दुर्ग: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 16°C
• राजनांदगांव: अधिकतम तापमान 30°C, न्यूनतम तापमान 14°C
• अम्बिकापुर: अधिकतम तापमान 27°C, न्यूनतम तापमान 12°C
• सूरजपुर: अधिकतम तापमान 28°C, न्यूनतम तापमान 12°C
• जगदलपुर: अधिकतम 29°C, न्यूनतम 13°C