नक्सली हमले में घायल जवानों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए (सोर्स-सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को बनाया निशाना; IED विस्फोट में दो जवान शहीद, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमले में सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गई है। इस घटना में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है।

अभिषेक सिंह

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली हमले में सुरक्षाबलों के दो जवान शहीद हो गई है। इस घटना में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है। दोनों शहीद जवान इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस की 53वीं बटालियन में तैनात थे।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान से वापस लौट रहे सुरक्षाबलों के जवानों पर नक्सलियों ने निशाना बनाया है। शनिवार को नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाते हुए एक आईईडी ब्लास्ट किया जिसमें चार जवान घायल हो गए। चारों घायल जवानों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

...तब तक हो चुकी थी देर

चारों घायल जवानों में से दो की हालत बेहद गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन जब तक जवानों को एयरलिफ्ट करके रायपुर पहुंचाया जाता तब तक बहुत देर हो चुके थी। शहीद होने वाले जवानों का नाम अमर पंवार और के. राजेश बताया जा रहा है। दोनों ही जवान आईटीबीपी की 53वीं बटालियन में तैनात थे। वहीं, दो अन्य घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी-बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ओरछा, मोहंदी और इरकभट्टी में गश्त पर थी। आईईडी ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गए। कुछ दिन पहले इलाके में नक्सलियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जवानों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। सर्च ऑपरेशन के बाद जवान शनिवार को वापस लौट रहे थे तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में चार जवान घायल हो गए। ब्लास्ट की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में जवान घायल हुए हैं। घायल जवान आईटीबीपी के हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों ने आईईडी लगा रखी थी। जवान गश्त से पुलिस कैंप लौटने लगे। जवान पगडंडियों से होते हुए घने जंगल में पहुंचे। एक जवान का पैर आईईडी पर पड़ा और जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

जारी रहेगा नक्सल विरोधी अभियान

एसपी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से सुरक्षा बल लगातार इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत मिली सफलता से नक्सली बैकफुट पर हैं। अब आमने-सामने की लड़ाई से बचते हुए उन्होंने आईआईडी का सहारा लिया है। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!