कोरबा सरकारी स्कूल वायरल वीडियो सोर्स - सोशल मीडिया
कोरबा

कोरबा के सरकारी स्कूल में 9वीं के छात्र - छात्राओं का नशा करते वीडियो वायरल,शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Korba Government School Viral Video : कोरबा के कोरबीधतुरा सरकारी स्कूल में 9वीं के छात्र-छात्राओं का नशा करते वीडियो वायरल हुआ है। प्राचार्य ने पुष्टि कर प्रबंधन बैठक बुलाई है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • कोरबा के सरकारी स्कूल में नशे का वीडियो आया सामने

  • नौवीं की छात्राएं शराब पीकर सिगरेट के कश लगाती दिखीं

  • स्कूल के लड़कों का गांजा पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

  • वायरल वीडियो के बाद स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई

  • नाबालिग छात्रों के नशे की लत से अभिभावक हुए चिंतित

Korba Students Consuming Drugs : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबीधतुरा के 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का नशा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। नाबालिग बच्चों के इस तरह नशे की चपेट में आने से स्थानीय लोगों और अभिभावकों की चिंता काफी बढ़ गई है।

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल हो रहे वीडियो में स्कूल के कुछ लड़के और लड़कियां एक साथ नशा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि दो छात्राएं शराब के नशे में धुत हैं।

दोनों छात्राएं सिगरेट के कश लगाने के साथ ही लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली-गलौज भी कर रही हैं। इसी वीडियो में स्कूल के कुछ छात्र गांजा पीते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्राचार्य ने की वीडियो की पुष्टि

मामले की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबीधतुरा के प्राचार्य वीरभद्र सिंह पैकरा ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि की है। उन्होंने माना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे उनके ही विद्यालय के हैं।

प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई

नाबालिग विद्यार्थियों के नशे की गतिविधियों में शामिल होने से अभिभावक वर्ग में गहरा रोष और चिंता है। स्कूल प्रबंधन ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया है।

प्राचार्य ने बताया कि इस विषय पर चर्चा करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में वायरल वीडियो की जांच और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार