डीएमएफ फंड से भानुप्रतापपुर में टीनाशेड घोटाला सामने आया।
छह महीने में दस करोड़ से अधिक खर्च किए गए।
निर्माण कार्यों में तीस प्रतिशत कट मनी ली गई।
नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर टीनाशेड बनाए गए।
कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने भ्रष्टाचार की जांच मांगी।
Bhanupratappur Tin Shed Investigation Demand : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में खनिज न्यास निधि यानी डीएमएफ के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। भानुप्रतापपुर और दुर्गूकोंदल ब्लॉक में पिछले कुछ महीनों के दौरान टीनाशेड निर्माण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। इन विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं।
भानुप्रतापपुर ब्लॉक में छह महीने के भीतर सत्तर से अधिक टीनाशेड निर्माण की मंजूरी दी गई है। पड़ताल में सामने आया है कि इन सभी कार्यों में तीस प्रतिशत कट मनी का खेल चल रहा है। अगर इन निर्माण कार्यों के लिए विधिवत निविदा बुलाई जाती, तो लागत काफी कम हो सकती थी। इसके बजाय नेताओं के हस्ताक्षर से मांग पत्र जिला पंचायत भेजे गए और उन्हें तुरंत मंजूर कर लिया गया।
नियमों को ताक पर रखकर एक ही गांव में तीन से चार टीनाशेड बना दिए गए हैं। स्थिति यह है कि कई जगहों पर पर्याप्त जमीन न मिलने के कारण सीधे सड़क पर ही टीनाशेड खड़े कर दिए गए हैं। निर्माण कार्य स्वीकृत इस्टीमेट के मुताबिक नहीं कराए गए हैं। ग्राम पंचायतों को केवल कागजों में निर्माण एजेंसी बनाया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर काम किसी और ने किया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिवक्ता सुनील गोस्वामी ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नए कलेक्टर से जनता को उम्मीद है कि वे इस भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराएंगे। डीएमएफ जैसी महत्वपूर्ण निधि की करोड़ों रुपये की राशि को केवल टीनाशेड निर्माण में झोंकना पूरी तरह गलत है। इस मामले को अब विधानसभा स्तर पर भी उठाने की तैयारी चल रही है।
ग्राम| राशि
चेलम - 10,00,000
चेलम - 9,56,000
हार्टकर्रा - 5,00,000
बरबसपुर - 10,00,000
चेलम - 10,00,000
कुलहाड़कट्टा - 19,90,000
डुमरकोट - 19,30,000
हरनपुरी - 20,00,000
भैंसाकन्हार-डू… - 19,30,000
बांसला -19,90,000
घोटिया - 19,80,000
भानबेड़ा - 19,98,000
रानवाही - 19,92,000
कैवटी -19,99,000
भानबेड़ा - 19,99,000
रानीडोंगरी - 19,56,000
घोटिया - 19,98,000
डोंगरकट्टा - 19,99,000
परवी - 19,99,000
परवी-2। - 19,99,000
ईरागांव। - 19,90,000
नारायणपुर। - 19,98,000
संबलपुर। - 19,56,000
भैंसाकन्हार-क… - 20,00,000
ईरागांव। - 20,00,000
साल्हे - 20,00,000
साल्हे -20,00,000
तड़ोकी -19,56,000
कन्हारगांव- 10,00,000
भैंसाकन्हार-क…- 19,67,000
साल्हे- 19,95,000
परवी -19,95,000
चौगेल- 11,22,000
जनकपुर- 15,00,000
मुल्ला- 19,01,000
नारायणपुर- 19,30,000
चौगेल- 19,96,000
परवी- 19,96,000
आसुलखार- 19,98,000
पेवारी -19,98,000
बांसला- 10,00,000
संबलपुर - 10,00,000
धनेली - 5,00,000
बनोली - 5,00,000
घोटिया - 5,00,000
कुंचपानी - 5,00,000
तरांदुल - 10,00,000
चिचगांव - 10,00,000
साल्हे -10,00,000
कराठी - 10,00,000
भीरागांव - 10,00,000
बयानार - 10,00,000
कोरर - 10,00,000
कैवटी - 10,00,000
हाटकर्री - 19,96,000
हाटकर्री -19,98,000
संबलपुर - 19,98,000