आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बीजेपी नेता की अश्लील डांस का वीडियो वायरल।
जशपुर में हुए आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वायरल हुआ वीडियो।
महिला डांसर की गोद में लेटकर बीजेपी नेता ने उड़ाए पैसे।
बीजेपी नेता का वीडियो वायरल होने से मची खलबली।
Jashpur BJP Leader Viral Video: छत्तीसगढ़ के जशपुर में हुए आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में बीजेपी नेता ने अश्लीलता की हदें पार कर दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता महिला डांसर की गोद में लेटकर पैसा उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आए हैं। बता दें कि जशपुर में बीती रात आर्केस्ट्रा कार्यक्रम हुआ। वहीं कार्यक्रम का वीडियो सामने आने से खलबली मच गई।
वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स की पहचान जगेश्वर यादव के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे महादेवडांड़ मंडल में भाजपा के उपाध्यक्ष और घोघर के उपसरपंच हैं। रात्रिकालीन आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान उनके पैसे उड़ाने का दृश्य भी वीडियो में साफ नजर आ रहा है। बीजेपी नेता की अश्लीलता सामने आने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
वीडियो को लेकर भाजपा नेता की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई नहीं आई है और न ही इसकी पुष्टि नहीं की है। देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा संगठन की ओर से भी इस मामले में क्या प्रतिक्रिया देगी और मामले में किस तरह की कार्रवाई होती है। इधर कांग्रेस नेताओं के बयान भी सामने नहीं आए हैं। फिलहाल इस मामले में बड़ा बवाल होने के संकेत मिल रहे हैं।