छत्तीसगढ़ जशपुर न्यूज सोर्स - नवभारत लाइव
जशपुर

बगिया में गोवर्धन पूजा पर सीएम विष्णुदेव साय ने गौमाता को तिलक लगाकर की पूजा-अर्चना

Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर स्थित कैम्प कार्यालय बगिया में विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • सीएम विष्णुदेव साय ने की गौमाता की पूजा-अर्चना।

  • श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है।

  • गोवर्धन पर्वत के महत्व का दिया था संदेश।

  • कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रहता है गौवंश का योगदान।

  • पशुधन के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश।

Chhattisgarh Jashpur News : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर स्थित कैम्प कार्यालय बगिया में विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौमाता को तिलक लगाकर पूजा की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला की स्मृति में मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में यह त्योहार प्रकृति, गौमाता और पशुधन के प्रति सम्मान, सेवा एवं संरक्षण की भावना का प्रतीक है।

भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला से जुड़ी है परंपरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को प्रकृति, गौमाता और गोवर्धन पर्वत के महत्व का संदेश दिया था। पौराणिक कथा के अनुसार, जब इंद्रदेव के क्रोध के कारण ब्रज में मूसलाधार बारिश होने लगी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनके पशुधन की रक्षा की थी। सात दिनों तक पर्वत धारण कर उन्होंने सभी को वर्षा के प्रकोप से सुरक्षित रखा। इसी घटना की स्मृति में गोवर्धन पूजा मनाने की परंपरा शुरू हुई।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश का अहम योगदान

सीएम साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गौवंश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यही वजह है कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति संरक्षण, गौसेवा, पर्यावरण संतुलन और अन्न के सम्मान का संदेश देता है। यह त्योहार केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता रखने तथा उनके संरक्षण के महत्व को भी रेखांकित करता है।

प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज में लोककल्याण, आपसी सद्भाव और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यह पर्व हमें अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने के साथ-साथ पर्यावरण और पशुधन के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी देता है।

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा

क्या प्रणब मुखर्जी बनना चाहते थे प्रधानमंत्री? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा

दिल्ली में छठ पूजा को लेकर बड़ा ऐलान, इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर और पीएसयू; जानें पूरी डिटेल

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग