छात्राओं से आपत्तिजनक टिप्पणी (सोर्स सोशल मीडिया)
दुर्ग

नाबालिग छात्राओं से स्कूल में छेड़छाड़, दुर्ग पुलिस को बच्चों ने बताई आप बीती, बोलीं- धमकी देता था संचालक

Molestation Case in Durg: छात्राओं की शिकायत के बाद परिजनों ने थाना में पहुंचकर संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खबर फैलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • बाथरूम जाने पर छात्राओं से आपत्तिजनक टिप्पणी।

  • बच्चों ने थाने में बताई स्कूल संचालक की करतूत।

  • स्कूल संचालक की करतूत सामने आने से मचा हड़कंप।

  • दुर्ग पुलिस आरोपी के खिलाफ कर रही वैधानिक कार्रवाई।

Minor School Girl Molestation Case in Durg: दुर्ग के एक निजी स्कूल के संचालक धिनौनी करतूत सामने आई है। आरोपी राजा गुप्ता पर स्कूल की दो छात्राओं ने गाली-गलौज करने, छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं की शिकायत के बाद परिजनों ने थाना में पहुंचकर संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इधर खबर फैलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया।

बाथरूम जाने पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, छात्राओं ने पुलिस को बताया कि स्कूल संचालक राजा गुप्ता उनके साथ मां-बहन को लेकर अभद्र गालियां देता था और अश्लील व आपत्तिजनक बातें करता था। छात्राओं का आरोप है कि जब वे बाथरूम जाती थीं, तब भी संचालक दरवाजा खुला रखने और अन्य तरह आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। छात्राओं का आरोप है कि स्कूल संचालक उन्हें गलत तरीके छूता भी था। छात्राओं ने जब इन हरकतों पर आपत्ति जताई, तो उन्हें स्कूल से निकालने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई

छात्राओं ने स्कूल संचालक की हरकतों के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और स्कूल संचालक के खिलाफ शिकायत की। मामले में दुर्ग पुलिस द्वारा राजा गुप्ता के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

स्कूल संचालक की करतूत से मची खलबली

शिक्षा के मंदिर में स्कूल संचालक की कथित करतूत सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। मामले की जानकारी सामने आते ही लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हर कोई संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। अब सबकी नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा