आरोपी पिता गिरफ्तार (सोर्स: नवभारत)
दुर्ग

विधवा बेटी को हुआ प्यार, पिता ने प्रेमी की आंखों में मिर्च झोंककर मारा चाकू, वारदात से दुर्ग में सनसनी

Durg Love Affair: आरोप है कि पिता ने आधार कार्ड देने के बहाने बेटी और उसके प्रेमी को बुलाया। इसके बाद प्रेमी को नया मकान दिखाने के बहाने शिवपुरी क्षेत्र में ले जाकर चाकू मारा।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • चाकू से हमला कर प्रेमी को किया गंभीर।

  • आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • विधवा बेटी प्रेमी से शादी के देख रही थी सपने।

  • आधार कार्ड देने के बहाने बुलाकर किया हमला।

Knife Attack in Love Affair in Durg: विधवा बेटी का दूसरे युवक से प्रेम संबंध पिता को रास नहीं आया। बेटी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी और इसके लिए पिता से अपना आधार कार्ड मांग रही थी। आरोप है कि पिता ने आधार कार्ड देने के बहाने बेटी और उसके प्रेमी को बुलाया। इसके बाद प्रेमी को नया मकान दिखाने के बहाने शिवपुरी क्षेत्र में ले जाकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और चाकू से हमला कर फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में जामुल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दीपक गुप्ता (48) की बेटी किरण गुप्ता के पति की मौत हो चुकी है। पति की मृत्यु के बाद किरण का अमित कुमार बंजारे से प्रेम संबंध हो गया था। किरण अमित से शादी करना चाहती थी। विवाह के लिए जरूरी दस्तावेजों के सिलसिले में वह अपने पिता दीपक गुप्ता से आधार कार्ड मांग रही थी। इसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

आधार कार्ड देने के बहाने बुलाया

पुलिस ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे अमित कुमार बंजारे अपनी प्रेमिका किरण गुप्ता के साथ दीपक गुप्ता के पास पहुंचा था। आरोपी दीपक ने आधार कार्ड देने के बहाने उन्हें बुलाया था। इसके बाद उसने अपनी बेटी को बोला कि उसने नया मकान लिया है और वो अमित और किरन को नया मकान दिखाने की बात कहकर शिवपुरी क्षेत्र की ओर ले गया। वहां आरोपी ने अचानक अमित की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस दौरान अमित और किरण ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

घायल युवक को दुर्ग किया गया रेफर

हमले में घायल अमित को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे दुर्ग रेफर किया गया। घटना की शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने चाकू किया जब्त

पुलिस ने घायल युवक और गवाहों के बयान दर्ज किए। विवेचना के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी दीपक गुप्ता, निवासी कैंप-01, जलेबी चौक, दीदार स्टूडियो के पीछे, थाना छावनी, जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

Chorbagan Puja Stampede Live: हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हुई, CM ने बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत

Kolkata Pandal Stampede: हादसे के बाद अमित शाह ने स्थगित किए बंगाल के सभी कार्यक्रम, घायलों से करेंगे मुलाकात

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसा: 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख किया मुआवजे का ऐलान