दुर्ग दशहरा सुरक्षा बल (सोर्स- नवभारत)
दुर्ग

दुर्ग में दशहरा-विसर्जन पर विशेष निगरानी, 706 जगहों पर पुलिस बल तैनात

Durg Dussehra Security Force Deployment : दुर्ग में दशहरा और प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के 706 स्थलों पर सुरक्षा के लिए 766 जवानों की तैनाती की गई है।

दिनेश कुमार चौहान, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • दुर्ग में दशहरा और विसर्जन के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है।

  • जिले भर में कुल 706 आयोजन और विसर्जन स्थल तय किए गए हैं।

  • शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 766 जवान तैनात किए गए हैं।

  • याचयात नियंत्रण के लिए तीन जोन में टीम बांटी गई है।

  • आपात स्थिति के लिए SDRF और NDRF तैनात हैं।

Durg Police Durga Idol Immersion : दुर्ग जिले में दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विशेष बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

706 स्थलों पर पुलिस बल तैनात

त्योहार के दौरान जिले के कुल 174 दशहरा आयोजन स्थलों और 532 विसर्जन स्थलों को चिन्हित किया गया है। इन सभी 706 स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 766 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दुर्ग, पद्मनाभपुर और मोहन नगर समेत कई थाना क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

दो सेक्टरों में बांटी गई जिम्मेदारी

सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे जिले को दो सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर-ए की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चन्द्रा को सौंपी गई है। वहीं सेक्टर-बी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) शोभराज अग्रवाल संभाल रहे हैं। भिलाई और पाटन अनुविभाग के सभी इलाकों पर इन अधिकारियों की सीधी नजर रहेगी।

यातायात और महिला सुरक्षा पर जोर

भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। इसके लिए 103 पुलिसकर्मियों को अलग से तैनात किया गया है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष महिला रक्षा टीमें भी सक्रिय रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैयार हैं।

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026 LIVE: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार

Weather Alert: 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-यूपी तक बिगड़ेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कैप्टन स्मित की तारीफ की, कहा- हिंदू स्वभाव को दिखाया

विजया दशमी पर लागू हो रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौता, 21 सितंबर को हुई थी घोषणा