युवती ने लगाई फांसी (सोर्स सोशल मीडिया)
दुर्ग

उस लड़के के कारण मैं जान दे रही हूं.., दुर्ग में युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बताई बॉयफ्रेंड की करतूत

Durg Suicide Case: बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग और धमकी दिए जाने से परेशान होकर 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले युवती ने सुसाइड नोट लिखा है।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • लव अफेयर में फंसी 24 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी।

  • बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग और धमकियों से थी परेशान।

  • सुसाइड नोट में लिखा- मुझे माफ करना मां।

  • दुर्ग के डिपरा पारा इलाके का मामला।

Woman Commits Suicide in Durg: दुर्ग के डिपरा पारा निवासी एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पहचान पायल निर्मलकर के रूप में की गई है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ी भाषा में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें पायल ने अपने बॉयफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग और धमकी दिए जाने से परेशान होकर फांसी लगाने की बात लिखी है। साथ ही उसके मोबाइल से कुछ स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

तस्वीरों को लेकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

जानकारी के मुताबिक, पायल का योगी नाम के युवक के साथ अफेयर था। सुसाइड नोट में लिखा है कि युवक, पायल को ब्लैकमेल करता था और उसे लगातार धमकियां देता था। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि युवक के पास पायल की कुछ तस्वीरें थीं, जिन्हें लेकर वह उसे परेशान करता था। इसके अलावा, उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और पायल के परिजनों को नुकसान पहुंचाने की भी धमकी देता था। इसके अलावा, उसके मोबाइल फोन की गैलरी में कई नोट्स और पेमेंट से जुड़े स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

परिवार ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पायल कोर्ट परिसर में टाइपिंग का निजी काम करती थी। बेटी की मौत ने पूरे परिवार सदमे में है। मौत की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, CP में CJP समर्थकों की भारी भीड़

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर