छत्तीसगढ़ धमतरी ED छापा सोर्स- नवभारत लाइव
धमतरी

शराब घोटाले में ED की दबिश, धमतरी में अपर कलेक्टर इंद्रा देवहरि के बंगले पर छापेमारी से मचा हड़कंप

Dhamtari ED Raid : शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ED की टीम ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई की है। ED की करीब 10 सदस्यीय टीम दो वाहनों में सवार होकर अपर कलेक्टर के शासकीय बंगले पर पहुंची।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • धमतरी में शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ED की दबिश।

  • अपर कलेक्टर इंद्रा नवीन सिंह देवहरि के शासकीय बंगले पर छापेमारी।

  • ED की करीब 10 सदस्यीय टीम दो वाहनों से पहुंची।

  • बंगले में दस्तावेजों, फाइलों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की गई।

  • अपर कलेक्टर के पति नवीन सिंह तोमर का नाम भी शराब घोटाले में सामने आ चुका है।

Chhattisgarh Dhamtari ED Raid : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने धमतरी में बड़ी कार्रवाई की है। ED की करीब 10 सदस्यीय टीम दो वाहनों में सवार होकर धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपर कलेक्टर इंद्रा नवीन सिंह देवहरि के शासकीय बंगले पर पहुंची। टीम की अचानक हुई इस कार्रवाई से कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ED की टीम बंगले में पहुंचकर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि टीम ने बंगले के अलग-अलग कमरों, अलमारियों और फाइलों को खंगाला। छापेमारी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज मिलने की भी चर्चा है। हालांकि ED की ओर से अब तक बरामद दस्तावेजों या कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पति का नाम भी शराब घोटाले में आ चुका है सामने

इस कार्रवाई को लेकर इसलिए भी चर्चा तेज है, क्योंकि अपर कलेक्टर इंद्रा नवीन सिंह देवहरि के पति नवीन सिंह तोमर आबकारी विभाग में कमिश्नर रह चुके हैं। उनका नाम भी छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में सामने आया था और इस मामले में उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में ED की ताजा कार्रवाई को शराब घोटाले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

करीब 27 लाख रुपये के लेन-देन की भी चर्चा

सूत्रों के हवाले से करीब 27 लाख रुपये के घोटाले या संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। हालांकि इस रकम का पूरा संदर्भ और छापेमारी से इसका संबंध अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच एजेंसी की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल ED की टीम बंगले में जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। कार्रवाई के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में ED को क्या महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है और शराब घोटाले से जुड़े मामले में आगे कौन से तथ्य सामने आते हैं।

Story By Jageshwar Sinha

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी