धमतरी नगर निगम सोर्स - सोशल मीडिया
धमतरी

बकाया टैक्स पर धमतरी नगर निगम का कड़ा एक्शन, 30 दिन में भुगतान नहीं किया तो कुर्क होंगे मकान

Dhamtari Tax Defaulters List : धमतरी नगर निगम ने 70 बड़े बकायादारों को 30 दिन का अंतिम नोटिस दिया है। टैक्स न चुकाने पर मकान कुर्क किए जाएंगे।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • धमतरी निगम की बड़ी कार्रवाई, 70 बकायादारों को अंतिम नोटिस।

  • 30 दिन में टैक्स भरें, वरना मकान पर होगी कुर्की।

  • धमतरी में बकाया टैक्स पर कड़ा एक्शन, 7 दुकानें सील।

  • निगम का 12 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया, बढ़ी सख्ती।

  • जलकर नहीं चुकाया तो कटेगा पानी का नल कनेक्शन।

Dhamtari Property Tax Notice : धमतरी नगर निगम ने बकाया राजस्व वसूली के लिए सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने संपत्तिकर के 70 बड़े बकायादारों को धारा 174 का नोटिस भेजा है। करदाताओं को टैक्स जमा करने के लिए 30 दिन का समय मिला है। समय पर भुगतान न होने पर मकान कुर्क करने की कार्रवाई होगी। निगम को शहर से कुल 12 करोड़ 58 लाख रुपये वसूल करने हैं।

धमतरी नगर निगम क्षेत्र में बकाया टैक्स की वसूली तेज हो गई है। निगम प्रशासन ने बहे राजस्व घाटे को कम करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राजस्व वसूली की समीक्षा के बाद अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। अब लंबे समय से कर न चुकाने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी।

बड़े बकायादारों पर कसता शिकंजा

नगर निगम का कुल बकाया राजस्व 12 करोड़ 58 लाख 90 हजार रुपये है। इसमें संपत्तिकर का हिस्सा 4 करोड़ 23 लाख 81 हजार रुपये है। उपायुक्त ने शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश जारी किए हैं।

निगम ने कुल 349 बकायादारों की सूची तैयार की है। इन सभी को पहले धारा 173 के तहत नोटिस दिया गया था। अब 70 बड़े बकायादारों को धारा 174 के तहत अंतिम नोटिस मिला है।

दुकानों पर सील और नल कनेक्शन काटने की तैयारी

शहर में नगर निगम की योजनाओं के तहत 550 दुकानें संचालित होती हैं। इनमें से 27 दुकानदारों ने तीन साल से टैक्स नहीं दिया है। सख्ती दिखाते हुए निगम ने 7 दुकानों को सील कर दिया है। कार्रवाई के डर से तीन दिन में 32 लाख रुपये की वसूली हुई है।

इसके साथ ही जलकर की वसूली भी तेज कर दी गई है। टैक्स न चुकाने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अधिकारियों ने अब तक 7 से अधिक कनेक्शन काट दिए हैं। अन्य बकायादारों को जल्द भुगतान करने की समझाइश दी जा रही है।

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं