धमतरी में जवानों की कार हादसे का शिकार, फोटो- सोशल मीडिया 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में खड़े ट्रक से टकराई कार, कोबरा बटालियन के 4 जवानों की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

Chhattisgarh Road Accident: धमतरी के खपरी बाईपास पर खड़े ट्रक से कार टकराने के कारण कोबरा बटालियन के चार जवानों की दर्दनाक मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जवान रायपुर की तरफ जा रहे थे।

प्रतीक पाण्डेय

Cobra Battalion Jawans Martyred in Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। जगदलपुर से रायपुर जा रही कोबरा बटालियन के जवानों की कार खपरी बाईपास पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस भयावह हादसे में चार लोगों की जान चली गई है, जिससे पूरे सुरक्षा बल में शोक की लहर है।

धमतरी  से आई हालिया जानकारी की मानें तो यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब कोबरा बटालियन के जवान एक कार में सवार होकर जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। जब उनकी कार धमतरी के खपरी गांव के पास बाईपास रोड पर पहुंची तो वहां सड़क किनारे पहले से खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए।

गैस कटर से काटकर निकाले गए जवानों के शव

हादसे के बाद का दृश्य अत्यंत भयावह था। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और उसमें सवार जवान खून से लथपथ हालत में अंदर ही फंसे रह गए थे।, स्थानीय राहगीरों ने जब यह मंजर देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अर्जुनी थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। कार की हालत इतनी खराब थी कि उसमें फंसे जवानों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद जवानों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला जा सका।

सभी शहीद जवानों की हुई पहचान

इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरा लाल नागर के रूप में की गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार, दो जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि दो अन्य की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई। इस दुर्घटना में एक जवान, अभिमान राय, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धमतरी जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

हादसे की वजह और जांच शुरू प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रक इस भीषण दुर्घटना का मुख्य कारण बना। बताया जा रहा है कि सभी जवान अपनी ड्यूटी से संबंधित किसी महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर धमतरी जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद