युवती के साथ रेप (सोर्स: सोशल मीडिया)
बिलासपुर

बिलासपुर में स्कूल फ्रेंड ने किया रेप! शादी का वादा कर बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खिलाई गर्भपात की दवा

Bilaspur Rape case: गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इतना ही नहीं, युवती ने पैसे और सोने की चेन लेने के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • दोस्ती, प्यार के बाद युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध।

  • बिलासपुर पुलिस ने युवती की शिकायत पर रेप का केस दर्ज।

  • अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप।

  • किराए के मकान में युवती के साथ किया रेप।

Bilaspur School Friend Rape: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल के दोस्त पर युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का दावा है कि आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर प्यार और शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी। इतना ही नहीं, युवती ने पैसे और सोने की चेन लेने के साथ अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किराए का मकान दिलाने के बाद बढ़ी नजदीकियां

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बिलासपुर में किराए के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करती है। युवती मंगला के अभिषेक विहार फेस-1 निवासी विशाल पुरी गोस्वामी को बचपन से जानती थी। दोनों स्कूल के दोस्त थे। आरोप है कि जुलाई 2025 में विशाल ने युवती को किराए का मकान दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा किया।

शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

युवती ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2025 में एक रात उसकी सहेली घर पर नहीं थी। इसी दौरान रात करीब 10 बजे विशाल उससे मिलने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और शादी का भरोसा देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात की दवा देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, लगातार शारीरिक संबंध बनाने के कारण युवती गर्भवती हो गई। जब उसने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो उसने बाद में शादी करने की बात कही। युवती का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा लाकर खिला दी। बाद में जब उसने फिर शादी की बात उठाई, तो आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया।

पैसे और सोने की चेन भी लेने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि विशाल समय-समय पर जरूरत बताकर उससे पैसे लेता था। उसने अपनी सोने की चेन भी आरोपी के पास रखी थी, लेकिन मांगने पर उसने वापस नहीं की। परेशान होकर युवती ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसकी मां चेन वापस मांगने आरोपी के घर पहुंचीं, जहां विवाद होने की बात सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विशाल पुरी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, तीनों आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में

महिला आरक्षण और परिसीमन पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, पीएम मोदी को सुनाई खरी-खोटी

बढ़ते प्रदूषण के बाद दिल्ली में लागू हुआ Grap 1, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी?

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? दशहरे पर AK-47 से फायरिंग कर चर्चा में आईं ‘लेडी सिंघम’, जानें पूरी बायोग्राफी

तकनीक की दुनिया में कायम की बादशाहत! थॉमस एडिसन की वो कोशिश जो आज भी हमारे घरों को कर रखा है रौशन