डिप्टी सीएम अरुण साव घायल (सोर्स नवभारत)
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम में घायल, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

Chhattisgarh Accident: डिप्टी सीएम अरूण साव लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उनके पैर में चोट लगी है। घायल होने के बाद मंत्री के सभी कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव घायल।

  • बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में कराया उपचार।

  • लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा।

  • घायल होने के बाद सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त।

Minister Arun Sao Injured: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम में घायल हो गए। खबरों की माने तो वे लोरमी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। इस दौरान वे हादसे में चोटिल हो गए। जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम के पैर में चोट लगी है। सिम्म पहुंचकर डिप्टी सीएम ने इलाज कराया।

डिप्टी सीएम के दाएं पैर में लगी चोट

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में अरुण साव के पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है। चोट लगने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। सिम्स के अधिकारियों के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दाएं पैर में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। एहतियात के तौर पर उनके पैर में कच्चा प्लास्टर किया गया है। फिलहाल उनकी चोट को लेकर सामने आई जानकारी में राहत की बात यह है कि अस्पताल प्रबंधन ने इसे गंभीर नहीं बताया है।

सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना

चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की भी सूचना है। हालांकि, उन्हें चोट कैसे लगी और आगे उनके कार्यक्रम कब से शुरू होंगे, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Terrorist Encounter: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर