बिलासपुर वन कार्यालय वायरल सोर्स - नवभारत लाइव
बिलासपुर

बिलासपुर वन कार्यालय में शराब-मीट पार्टी, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Bilaspur Forest Office Viral Video : बिलासपुर के सीपत वन कार्यालय में शराब और मीट पार्टी का वीडियो वायरल हुआ है। डिप्टी रेंजर दफ्तर के किचन में चिकन बनाते दिखे।

ऐश्वर्या द्विवेदी, घनश्याम गंधर्व

Highlights

  • सरकारी दफ्तर में ढलकी शाम, तो सज गई शराब की महफिल।

  • बिलासपुर के वन कार्यालय में डिप्टी रेंजर ने पकाया चिकन-मटन।

  • ऑफिस को बताया प्राइवेट रूम, वायरल वीडियो से हड़कंप मचा।

  • जंगल के रक्षक बने भक्षक, सरकारी दफ्तर में पार्टी का वीडियो वायरल।

  • सीपत वन परिक्षेत्र कार्यालय में शराब पार्टी, अफसरों पर उठे सवाल।

Chhattisgarh Fores Officer Liquor Party : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर वन मंडल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सीपत वन परिक्षेत्र कार्यालय में कथित रूप से शराब पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है।जंगल सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी ही नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

चिकन-मटन पकाते दिखे अफसर

यह पूरा मामला दीपावली के दूसरे दिन सोमवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़ेवाल खुद किचन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं।

वे कार्यालय के अंदर चिकन और मटन की डिश तैयार कर रहे थे। कार्यालय परिसर में करीब 10 से 15 अन्य बाहरी युवक भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। टेबल पर डिस्पोजल गिलास रखे हुए थे। दफ्तर के अंदर पूरी तरह से दावत का माहौल बना हुआ था।

दफ्तर को बताया प्राइवेट रूम

वीडियो बनाने वाले ने जब परिसर में पार्टी को लेकर सवाल पूछे, तो विवाद बढ़ गया। डिप्टी रेंजर जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वाले पर ही भड़क गए। उन्होंने उल्टा पूछा कि बिना इजाजत अंदर आने की हिम्मत कैसे हुई।

डिप्टी रेंजर ने उस कमरे को अपना 'प्राइवेट रूम' करार दे दिया। अब यह सवाल उठ रहा है कि सरकारी कार्यालय किसी का निजी कमरा कैसे हो सकता है? क्या इसके लिए विभाग से कोई लिखित अनुमति ली गई थी?

विभागीय जांच पर टिकी नजरें

सरकारी दफ्तर में बाहरी युवकों का देर रात तक जमावड़ा नियम विरुद्ध माना जाता है। इस घटना के बाद बिलासपुर वन मंडल के उच्च अधिकारियों पर सभी की नजरें टिक गई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि दोषी कर्मचारी पर क्या कदम उठाया जाएगा।

क्या आरोपी डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा? क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जाएगी? फिलहाल विभाग की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल