छत्तीसगढ़ बिलासपुर फर्जी फरमान सोर्स— नवभारत लाइव
बिलासपुर

छुट्टी के नाम पर वायरल हुआ फर्जी फरमान! 20 नवंबर को अवकाश पर बिलासपुर प्रशासन ने किया बड़ा खुलासा

Bilaspur Fake Leave Order : 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छुट्टी देने से जुड़े इस पत्र को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई।

घनश्याम गंधर्व, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • 20 नवंबर की छुट्टी का वायरल आदेश फर्जी।

  • बिलासपुर प्रशासन ने किया पत्र का खंडन।

  • देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के नाम पर वायरल हुआ पत्र।

  • ADM शिवकुमार बनर्जी ने दी जानकारी।

  • मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश जारी।

Chhattisgarh Bilaspur Fake Order : बिलासपुर जिले में 20 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने का एक आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर छुट्टी देने से जुड़े इस पत्र को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई।

हालांकि जिला प्रशासन ने सामने आकर इस आदेश को फर्जी बताया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिवकुमार बनर्जी ने बताया कि जिला कार्यालय के नाम से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा पत्र भ्रामक है। इसमें पहले से घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर 20 नवंबर को छुट्टी देने की बात कही गई है, जबकि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ छुट्टी का आदेश

वायरल पत्र में छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर कार्यालय जिला बिलासपुर का उल्लेख करते हुए 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। पत्र में पूर्व में 9 नवंबर को घोषित गोवर्धन पूजा के स्थानीय अवकाश को निरस्त करने का भी जिक्र है। इसी पत्र के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

प्रशासन ने जांच और कार्रवाई के दिए निर्देश

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने वायरल पत्र का खंडन किया है। साथ ही इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने नागरिकों, सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे इस पत्र को आधिकारिक आदेश न मानें और इसके आधार पर किसी तरह का निर्णय न लें।

प्रशासन ने साफ किया है कि स्थानीय अवकाश को लेकर जिला कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेशों पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी पत्र या सूचना की पुष्टि किए बिना उसे सही न मानें। फिलहाल 20 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने की वायरल सूचना को जिला प्रशासन ने फर्जी बताया है।

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट