छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले और मैनपावर मामले में आबकारी विभाग के पूर्व MD अरुणपति त्रिपाठी को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अरुणपति को कोर्ट ने जमानत दे दी है। याचिका पर पैरवी अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने की।